लाइव न्यूज़ :

बैंक कर्मियों को कोविड टीकाकरण की प्राथमिक सूची में शामिल करने की मांग, एआईबीईए का मोदी को पत्र

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी बैंक कर्मचारियों के संगठन ‘ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने शुक्रवार को सरकार से बैंक कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की प्राथमिक सूची में शामिल करने की मांग की।

एआईबीईए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि कोविड- 19 महामारी के दौरान बैंक कर्मचारियों ने आगे रहकर पूरे समय अपनी सेवायें लोगों को दी हैं।

एआईबीईए के महासचिव सी एच वेंकटचलम ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के बावजूद पूरे देश में ग्रामीण इलाकों समेत बैंकों की शाखायें खुलीं रही। हालांकि, इस दौरान सार्वजनिक परिवहन भी उपलब्ध नहीं था लेकिन बैंक कर्मचारियों ने लगातार लोगों को सेवायें दी।

पत्र में कहा गया है कि ‘‘हम इस बात को लेकर प्रसन्न हैं कि बैंक कर्मियों की सेवाओं को माननीय वित्त मंत्री के साथ साथ आदरणीय प्रधानमंत्री ने भी सराहा है और कठिन समय में बैंक कर्मियों द्वारा दी गई सेवाओं के लिये उनकी प्रशंसा की है।’’

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के अन्य संगठनों ने भी सरकार से इस तरह की मांग की है।

प्रधानमंत्री को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि, ‘‘आपसे इस ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध किया जाता है कि बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों को भी कोविड- 19 टीकाकरण की अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं में शामिल किया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार