लाइव न्यूज़ :

आदित्य विजन की पूर्वी शहरों में खुदरा कारोबार को बढ़ाने की योजना

By भाषा | Updated: July 11, 2021 15:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 जुलाई इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खुदरा विक्रेता आदित्य विजन ने अगले दो वर्षों में झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और असम के पड़ोसी बाजारों में अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बनाई है।

कंपनी का कारोबार व्यवसायिक रणनीति के रूप में टियर2 और टीयर3 (छोटे-मझोले) शहरों पर केंद्रित है। काविड19 महामारी के बीच 2020-21 और महामारी की दूसरी लहर में बीएसई में इसके शेयर कई गुना बढ़ने के बाद निवेशकों की कंपनी पर बारीकी से नजर है।

आदित्य विजन के प्रबंध निदेशक यशवर्धन सिन्हा ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष में हम झारखंड में 12 से 15 स्टोर खोलने की योजना बना रहे हैं। इसके एक वर्ष बाद हमारी पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम में भी स्टोर शुरू की योजना है।’

मार्च में समाप्त वित्त वर्ष 2020-21 में आदित्य विजन की परिचालन आय 5.9 प्रतिशत घटकर 906.88 करोड़ थी। जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की आय 963.71 करोड़ थी।

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबार का विस्तार करते हुए हम छोटे शहरों में अपना ध्यान अधिक केंद्रित करेंगे। हम अपनी व्यापार रणनीति के तहत पश्चिम बंगाल में कोलकाता के बजाय आसनसोल, चित्तरंजन, सिलीगुड़ी, गोरखपुर आदि स्थानों पर ध्यान देंगे।’’

कोविड के कारण लॉकडाउन जैसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए कंपनी अब अपने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर भी ध्यान केंद्रित करेगी और जल्द डिलीवरी के साथ उत्पादों को पास के स्टोर से बदलने का भी विकल्प देगी।

बिहार के लगभग हर जिले में मौजूद आदित्य विजन दस हजार से अधिक तरह के उत्पादों की बिक्री करती है। जिसमे घर में इस्तेमाल में लाये जाने वाले उत्पाद समेत एलईडी टीवी, मोबाईल फोन, लैपटॉप इत्यादि शामिल हैं।

कंपनी ने 1999 में कारोबार शुरू किया था और वर्ष 2016 में शेयर बाजार में सूचिबद्ध हुई थी। सिन्हाने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों के लिए लकी ड्रा जैसी आकर्षक योजनाएं चलाती है। पिछले साल महामारी में भी लकी ड्रा निकाले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल