लाइव न्यूज़ :

शेयरों में जबरदस्त गिरावट के बाद अडानी समूह का बाजार पूंजीकरण 100 बिलियन डॉलर घटा, अडानी पोर्ट्स के शेयर 14% टूटे

By अनिल शर्मा | Updated: February 2, 2023 14:03 IST

अडानी समूह की अडानी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबीएसई पर अडानी समूह का शेयर गुरुवार 15 प्रतिशत टूटकर 1,809.40 रुपये पर आ गया। समूह की अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा।

नयी दिल्लीः हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी समूह की कंपनियों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए जाने के बाद इसकी कंपनियों के शेयर लगातार टूटने से उसके बाजार पूंजीकरण में 100 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है। वहीं अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 15 प्रतिशत टूट गया। इसके साथ ही समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखा गया।

गौरतलब है कि अडानी समूह की अदाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

 अडानी एंटरप्राइजेज की शेयर बिक्री को वापस लेना अडानी के लिए एक अप्रत्याशित झटका है। अडानी ने बुधवार को शेयर बिक्री को बंद कर दिया क्योंकि मंगलवार को पूरी तरह से सब्सक्राइब किए जाने के बावजूद यूएस शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से स्टॉक रूट बढ़ गया। इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद अडानी के शेयरों में लगातार गिरावट देखी गई और अरबपित कारोबारी ने एशिया के सबसे अमीर आदमी के रूप में अपना खिताब भी खो दिया।

बीएसई पर कंपनी का शेयर गुरुवार 15 प्रतिशत टूटकर 1,809.40 रुपये पर आ गया। समूह की अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा। अडानी पोर्ट्स के शेयर में 14 फीसदी की गिरावट आई, अडानी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 10 फीसदी, अडानी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अडानी पॉवर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 9.68 फीसदी और एसीसी के 7.78 फीसदी चढ़े।

टॅग्स :Adani EnterprisesGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित