लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डेज’ बिक्री के आठवें संस्करण का आयोजन सात अक्ट्रबर से

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट सात से 12 अक्टूबर तक अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘द बिग बिलियन डेज’ (टीबीबीडी) के आठवें संस्करण का आयोजन करेगी।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि छह दिन के बिग बिलियन डेज में लाखों उपभोक्ता, विक्रेता, छोटे कारोबारी, कारीगर, किराना, ब्रांड और ई-कॉमर्स पारिस्थितिकी तंत्र के भागीदार भाग लेंगे।

कंपनी ने कहा कि इस साल बिग बिलियन डेज में घरेलू ब्रांड और विक्रेताओं के लिए कई नए अवसर उपलब्ध होंगे। वे महानगरों से लेकर दूसरी श्रेणी के शहरों तक के उपभोक्ताओं से जुड़ सकेंगे।

ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहारी मौसम की बिक्री के दौरान अपने सालाना कारोबार का एक बड़ा हिस्सा हासिल करती हैं। इस आयोजन से पहले कंपनियां अपनी क्षमता का विस्तार करती हैं।

फ्लिपकार्ट समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा कि कंपनी इस चुनौतीपूर्ण समय में अवसरों के सृजन तथा उपभोक्ता धारणा को बेहतर करने के लिए अपने पारिस्थतिकी तंत्र के भागीदारों के साथ सहयोग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित