लाइव न्यूज़ :

सितंबर तिमाही में भारत की स्मार्टफोन बिक्री में 5जी उपकरणों का हिस्सा 22 प्रतिशत रहा: सीएमआर

By भाषा | Updated: November 9, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारत की मोबाइल फोन बिक्री में 5जी प्रौद्योगिकी वाले उपकरणों की हिस्सेदारी पिछली तिमाही में बढ़कर 22 प्रतिशत हो गई है।

भारतीय मोबाइल फोन बाजार के बारे में साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) की तरफ से जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में 5जी तकनीक वाले 20 से अधिक स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतारे गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, 5जी फोन की आवक लगातार बढ़ रही है। कीमतों में कमी और उपलब्धता तथा पहुंच बढ़ने की वजह से 5जी स्मार्टफोन की मांग लगातार बढ़ रही है।

सीएमआर की विश्लेषक शिप्रा सिन्हा कहती हैं कि वनप्लस, ओप्पो, रियलमी, सैमसंग और वीवो जैसे स्मार्टफोन ब्रांड अब 5जी फोन को प्राथमिकता दे रहे हैं और उपभोक्ता भी नया फोन खरीदते समय भविष्य की प्रौद्योगिकी को अहमियत दे रहे हैं। इससे 5जी स्मार्टफोन की तेजी बनी रहने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि इन पांच बड़ी कंपनियों ने सितंबर तिमाही में तीन अरब डॉलर से अधिक मूल्य के 5जी स्मार्टफोन बेचे हैं। इस श्रेणी में वीवो 18 फीसदी हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है जबकि सैमसंग 16 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएमआर ने अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले पांच-आठ फीसदी की वृद्धि दर का अनुमान पेश किया है। आपूर्ति से जुड़े अवरोध और उपकरणों की लागत बढ़ने से फोन कंपनियों के लिए हालात चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना