लाइव न्यूज़ :

यूआईडीएआई के 166 में से 58 आधार सेवा केंद्र हो गए शुरू: सीईओ

By भाषा | Updated: November 21, 2021 20:55 IST

Open in App

गाजियाबाद, 21 नवंबर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के नियोजित 166 आधार सेवा केंद्रों में से अब तक 58 केंद्र काम करना शुरू कर चुके हैं। निवासी इन आधार सेवा केंद्रों (एएसके) में आधार नामांकन और पते में बदलाव जैसी सेवाओं के लिए जा सकते हैं।

यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरव गर्ग ने गाजियाबाद में आधार सेवा केंद्र के शुभारंभ पर कहा, "यूआईडीएआई ने देशभर के 122 शहरों में 166 आधार सेवा केंद्र संचालित करने की योजना बनाई है। इनमें से अब तक 58 केंद्रों की स्थापना पूरी हो चुकी है और उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है।"

उन्होंने कहा, "यह सभी केंद्र वातानुकूलित है और इन्हें बैठने की पर्याप्त क्षमता के साथ डिजाइन किया गया है तथा इन्हें दिव्यांगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।"

एक आधिकारिक बयान के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और सड़क परिवहन, राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने रविवार को गाजियाबाद में संयुक्त रूप से उत्तर प्रदेश में स्थित इस पांचवें आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार