लाइव न्यूज़ :

3एफ ऑयल पाम की असम, अरुणाचल में 1,750 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

By भाषा | Updated: October 6, 2021 21:18 IST

Open in App

गुवाहाटी, छह अक्टूबर पूर्वोत्तर क्षेत्र में पाम तेल पैदा करने वाले पौधों की खेती को बढ़ावा देने की केंद्र की योजना से उत्साहित 3 एफ ऑयल पाम असम और अरुणाचल प्रदेश में अपने परिचालन का विस्तार करने की योजना बना रही है। कंपनी के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि इसके लिए अगले पांच साल में 1,750 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ संजय गोयनका ने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र प्रायोजित खाद्य तेल पर राष्ट्रीय मिशन- ऑयल पाम (एनपीईओ-ओपी) के तहत इस कृषि जिंस के खेती के रकबे के विस्तार का प्रस्ताव किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘हम असम और अरुणाचल प्रदेश में पाम तेल की खेती में 1,750 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए तैयार हैं और अगले पांच वर्षों में खेती के रकबे को बढ़ाकर 62,000 हेक्टेयर करने की योजना बना रहे हैं।’’

योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए गोयनका ने कहा कि कंपनी अरुणाचल प्रदेश में पाम तेल पौधों की खेती वाले रकबे को 2,000 हेक्टेयर से बढ़ाकर 30,000 हेक्टेयर कर देगी और 750 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि यह अगले पांच वर्षों में 3,000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 तक राज्य में एक पाम तेल प्रसंस्करण इकाई शुरू करने की योजना बनाई है।

गोयनका ने कहा कि असम में वह 30,000 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि को जोड़ने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और इससे 2,000 लोगों को रोजगार मिल सकता है।

गोयनका ने कहा कि देश में इस कृषि जिंस के खेती के रकबे में वृद्धि से खाद्य तेल के आयात को कम करने में मदद मिलेगी और पूर्वोत्तर क्षेत्र इस प्रयास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार