तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनः केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में और मजबूत होंगे रेल संपर्क?, जानिए रूट और फेयर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 17:02 IST2026-01-23T17:00:31+5:302026-01-23T17:02:37+5:30

3 Amrit Bharat Express trains: तीन रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू होने से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

3 Amrit Bharat Express trains rail connectivity in Kerala, Tamil Nadu, Karnataka, Telangana and Andhra Pradesh further strengthened Know route fare | तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनः केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में और मजबूत होंगे रेल संपर्क?, जानिए रूट और फेयर

photo-lokmat

Highlightsकेरल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार शुरू की जा रही है।आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे दक्षिणी राज्यों के बीच मजबूत रेल संपर्क स्थापित करेंगी।महत्वपूर्ण शहरी केंद्र त्रिशूर के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगी।

तिरुवनंतपुरमः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की ऑनलाइन माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की। ये ट्रेन साप्ताहिक होंगी और केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे दक्षिणी राज्यों में अंतर-राज्यीय संपर्क को बढ़ावा देंगी। रेल मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आम यात्रियों के लिए वाणिज्यिक परिचालन और किराए की जानकारी रेलवे द्वारा आने वाले दिनों में अलग से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन तीन रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू होने से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की कुल संख्या बढ़कर 27 हो गई है।

दक्षिणी रेलवे के अधिकारियों ने बताया, ‘‘केरल में अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहली बार शुरू की जा रही है। तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-तांबरम और तिरुवनंतपुरम नॉर्थ-चर्लपल्ली नामक दो साप्ताहिक ट्रेन राज्य की राजधानी से चलेंगी और केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे दक्षिणी राज्यों के बीच मजबूत रेल संपर्क स्थापित करेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘तीसरी ट्रेन, नागरकोइल-मंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस, तमिलनाडु के दक्षिणी छोर को केरल के रास्ते तटीय कर्नाटक से जोड़ेगी, जिससे पश्चिमी तट के रेल नेटवर्क को मजबूती मिलेगी।’’ रेलवे द्वारा जारी एक परिपत्र के मुताबिक तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-तांबरम अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस तिरुनेलवेली, कोविलपट्टी, विरुदुनगर, मदुरै, तिरुचिरापल्ली जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।

परिपत्र के मुताबिक तिरुवनंतपुरम उत्तर-चर्लपल्ली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस कोल्लम, चेंगन्नूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, पलक्कड़, कोयंबटूर, सलेम, जोलारपेट्टई, रेनिगुंटा, नेल्लोर, तेनाली, गुंटूर और नलगोंडा जैसे प्रमुख गंतव्यों से होकर गुजरेगी। मंत्रालय के मुताबिक नागरकोइल-मंगलुरु अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस तिरुवनंतपुरम सेंट्रल, कोल्लम, चेंगन्नूर, कोट्टायम, एर्नाकुलम टाउन, त्रिशूर, शोरानूर, कोझिकोड, कन्नूर और कासरगोड जैसे प्रमुख रेलवे स्टेशन से गुजरेगी।

तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवायूर-त्रिशूर सवारी गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो केरल के प्रमुख तीर्थ केंद्र गुरुवायूर और महत्वपूर्ण शहरी केंद्र त्रिशूर के बीच सीधा संपर्क प्रदान करेगी।

Web Title: 3 Amrit Bharat Express trains rail connectivity in Kerala, Tamil Nadu, Karnataka, Telangana and Andhra Pradesh further strengthened Know route fare

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे