लाइव न्यूज़ :

कोरोना से 1300 बैंक कर्मचारियों की मौत, साप्ताहिक ब्यौरा जारी करे आईबीए : एआईबीईए

By भाषा | Updated: May 21, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 मई बैंक संघ एआईबीईए ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) से कोविड-19 से प्रभावित बैंक कर्मचारियों का साप्ताहिक ब्यौरा जारी करने का आग्रह किया है।

ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के अनुसार देश में अबतक 1300 से अधिक बैंक कर्मचारियों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई हैं और कई कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।

एआईबीईए ने इसके अलावा भारतीय बैंक संघ से सभी कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगवाने में मदद करने का भी अनुरोध किया है ताकि वे बिना किसी डर के अपनी ड्यूटी करते रहे। भारतीय बैंक संघ को लिखे पत्र में एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं जिससे बैंक कर्मियों में दहशत का माहौल है।

भारतीय बैंक संघ के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2021 तक 600 बैंक कर्मचारियों की कोरोना के कारण मौत हो गई थी। यह आंकड़ा बढ़कर अब 1300 पर पहुंच गया हैं।

उन्होंने कहा कि देश में करीब 13.50 लाख बैंक कर्मचारी हैं और 0.10 प्रतिशत कर्मचारियों की कोरोना के कारण अबतक मौत हो गई हैं। यह आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों से काफी अधिक है और दर्शाता है कि बैंक कर्मचारियों के संक्रमित होने का खतरा अधिक है।

वेंकटचलम ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से बैंक कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने का आग्रह भी किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से बैंक कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। बैंक कर्मचारियों को लगता है कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही हैं। जबकि वे अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और बीमारी के खतरे के बीच लोगों की सेवा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहवा में मौत का मंजर! फ्लाई91 की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद यात्रियों की सांसें अटकीं; अफर-तफरी का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना