लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाईअड्डे पर एक महीने में उतरी 100 कोविड राहत उड़ानें

By भाषा | Updated: May 25, 2021 14:06 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई जीएमआर समूह के परिचालन वाले दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पिछले एक माह के दौरान 100 कोविड-19 राहत उड़ानें उतरी हैं। इन उड़ानों के जरिये 36 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों से 1,750 टन राहत सामग्री आई है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. (डायल) ने मंगलवार को बयान में कहा कि महामारी की दूसरी लहर के दौरान हवाईअड्डे पर दुनियाभर से आने वाली चिकित्सा राहत का बेहतर तरीके से प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।

देश का सबसे व्यस्त हवाईअड्डा दक्षिण एशिया क्षेत्र का सबसे बड़ा कार्गो हब हवाईअड्डा है। इसके दो एकीकृत कार्गो टर्मिनल की सालाना क्षमता 18 लाख टन की है जिसे 23 लाख टन तक बढ़ाया जा सकता है।

डायल ने कहा कि मंगलवार को हवाईअड्डे पर 100वीं राहत उड़ान उतरी। घरेलू हवाईअड्डों में यह संख्या सबसे अधिक है।

बयान में कहा गया है कि 27 अप्रैल से 25 मई के दौरान दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 100 कोविड-19 राहत उड़ानों के जरिये 1,750 टन राहत सामग्री आई। 100वीं उड़ान मंगलवार को रूस से आई। इसमें 10 टन चिकित्सा राहत सामग्री थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल