Zero World TV Premiere: जल्द ही टीवी पर देख सकेंगे शाहरुख खान की 'जीरो', जानिए किस चैनल पर आएगी फिल्म
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 5, 2019 11:01 AM2019-07-05T11:01:47+5:302019-07-05T11:22:29+5:30
Zero Movie World TV Premiere (जीरो वर्ल्ड टीवी प्रीमियर): साल 2018 के आखिर में आई शाहरुख खान स्टारर मूवी जीरो का जल्द ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा है।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की मूवी सिनेमाघरों में दस्तक दे या फिर उसका वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हो रहा है। साल 2018 के आखिर में आई शाहरुख खान स्टारर मूवी जीरो का जल्द ही वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा है। फिल्म जीरो पहली बार टीवी पर आने वाली है। जीरो मूवी का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर कब होगा और किस चैनल पर इसका प्रसारण होगा।
जी सिनेमा पर होगा प्रीमियर
टीवी पर पहली बार आने जा रही ‘जीरो’ को आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते है। आनंद एल रॉय डायरेक्टिड शाहरुख खान की फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर जुलाई में होने वाला है। फिल्म जुलाई में ज़ी सिनेमा पर रिलीज की जाएगी। ये फिल्म अभी कमिंग सून है।
जीरो की कहानी
जीरो कहानी उत्तर प्रदेश के मेरठ के चार फुट और दो इंच के बउआ सिंह (शाहरुख खान) की है। बउआ सिंह की उम्र 39 साल हो गई है। लेकिन उनके बौने होने चलते वह अपनी जिंदगी में एक मसखरा बनकर रह गए हैं। तभी उन्हें एक लड़की की तस्वीर अच्छी लग जाती है। संयोग से वह लड़की आफिया (अनुष्का शर्मा) भी अपने मां-बाप की स्पेशल चाइल्ड है।
लेकिन शारीरिक तौर पर विकलांग आफिया का दिमाग बड़ा ही दुरुस्त है। वह मार्श मिशन पर रॉकेट भेजने की तैयारी कर रही होती है। लेकिन उसे बौने और दसवीं फेल बउआ सिंह की गंवारपन अच्छा लगता है। दिल्ली के आलिशान होटल इंपीरियल में दोनों का शारीरिक संबंध बन जाता है। लेकिन बउआ सिंह यही से मेरठ भाग आता है।
बाद अपने पिता अशोक (तिग्मांशु धूलिया) के दबाव में वह शादी के लिए तैयार होता है, लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री बबिता कुमारी (कैटरीना कैफ) से मिलने चक्कर में वह शादी से भाग जाता है। एक नाटकीय और अविश्वनीय तरीके से वह बबिता कुमारी के बेड तक जगह पा जाता है। लेकिन प्यार का इजहार करने पर बबिता उसे जलील कर के अपने यहां से भगा देती है।
तब बउआ सिंह को दोबारा आफिया की याद आती है। वह अपने दोस्त गुड्डू (मोहम्मद जीशान अयूब) के आफिया से मिलने अमेरिका चला जाता है। आफिया वहां उसे देखते ही गोली चला देती है, लेकिन आफिया के हिलते हाथ से निशाना चूक जाता है।
बउआ सिंह तब वहां खुद को बचाने के लिए एक दुधमुंही बच्ची का सहारा लेता है, लेकिन जब उसे यह पता चलता है जिसे अपने गोंद में उठा रखा है वह उसकी अपनी बच्ची है तो दिमाग फिर जाता है। यहां से जीरो, बउआ सिंह एक दिन भारत का सबसे ज्यादा चर्चा पाने वाला शख्स बनता है।
फिल्म के क्लाइमेक्स में करीब आधे का मिशन-मार्श है। निर्देशक चाहते हैं इस हिस्से की कहानी दर्शकों को ना बताई जाए। इसलिए आपको इसके कहानी सिनेमाघर में देखनी होगी। क्या बउआ सिंह, दोबारा आफिया के प्यार को जीत पाएगा? आनंद एल राय ऐसी जगहों पर शादी को ले आते और मंडप तक बात जाती है। इस बार उन्होंने फेरे शुरू कराने के बाद शादी तुड़वाई है। किसकी? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।