लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने मांगा सुशांत के लिए इंसाफ, खुद के बेटे के लिए कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: August 21, 2020 10:55 IST

सुशांत सिंह राजपूत के केस को सीबीआई के पास जाने के बाद लोगों को अब न्याय की उम्मीद है। एक्टर सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देएक टीवी चैनल से हुई खास बातचीत में जरीना वहाब ने सुशांत सिंह मामले पर खुलकर अपनी बात रखी।खुद के बेटे पर लगने वाले आरोपों को निराधार बताते हुए जरीना वहाब ने कहा कि मेरे बेटे सूरज की सीबीआई जांच हो चुकी है।

एक्टर सूरज पंचोली की मां जरीना वहाब ने सुशांत सिंह राजपूत मामले पर अब अपनी बात रखी है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में बेटे सूरज पंचोली का नाम आने पर जरीना वहाब ने निराशा जताई। टीवी चैनल आज तक से हुई खास बातचीत में जरीना वहाब ने सुशांत सिंह मामले पर खुलकर अपनी बात रखी। इसके साथ ही उन्होंने खुद के बेटे पर लगने वाले आरोपों का भी मुंहतोड़ जवाब दिया। 

इंटरव्यू के दौरान जरीना वहाब ने कहा, 'मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि सुशांत और रिया को अब सीबीआई देख रही है। सीबीआई जल्द से जल्द हमारे सामने सच लाने का काम करेगी। सुशांत को याद कर जरीना वहाब ने कहा कि मुझे बहुत बुरा लगता है जब भी मैं उसका चेहरा देखती हूं। मुझे बहुत दर्द होता है। मासूम सा चेहरा हमेशा स्माइल करता हुआ। सुशांत मुझे उसके सीरियल पवित्र रिश्ता से ही बहुत पसंद था।

सुशांत को याद कर भावुक हुईं वहाब 

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए जरीना वहाब ने कहा कि सुशांत को किसी चीज की कमी नहीं थी अल्लाह ने हर एक चीज उन्हें दी थी। बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस और डायरेक्टर्स के साथ सुशांत काम कर रहे थे। चार साल के बेहद कम समय में उन्होंने काफी कुछ हासिल कर लिया था। उनके साथ जो हुआ नहीं होना चाहिए था, मुझे पूरा भरोसा है कि सुशांत को जल्द इंसाफ मिलेगा। 

सूरज पंचोली को लेकर मां वहाब ने कही यह बात

खुद के बेटे पर लगने वाले आरोपों को निराधार बताते हुए जरीना वहाब ने कहा कि मेरे बेटे सूरज की सीबीआई जांच हो चुकी है। जो लोग निगेटिव पब्लिसिटी कर रहे हैं उन्हें सब जानते हैं। नसीब से ज्यादा या उससे कम किसी को नहीं मिलता है। जिस बच्चे ने आजतक मुझसे ऊंची आवाज में बात नहीं की उसके ऊपर इतने संगीन इल्जाम लगाए। सूरज का ऊपरवाला इम्तेहान ले रहा है। 

सूरज पर लगे आरोपों पर बोलीं जरीना वहाब

जो लोग निगेटिव पब्लिसिटी कर रहे हैं उन्हें सब जानते हैं. नसीब से ज्यादा या उससे कम किसी को नहीं मिलता है. सूरज का ऊपरवाला इम्तेहान ले रहा है. जब मेरा बेटा बोल रहा है कि मैं खुद सुशांत से दो या तीन बार मिला हूं, मैं उसे ज्यादा जानता भी नहीं हूं लेकिन फिर भी लोग खामखा पीछे पड़े हैं. मेरे बेटे को पता नहीं ये क्या है. मेरे ख्याल से ये सब कयामत के आसार हैं. 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच