Most Admired Women in India 2019: नंबर एक पर मैरी कॉम तो दीपिका पहुंची पांचवे पायदान पर, देखे लिस्ट यहां

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: September 27, 2019 09:43 AM2019-09-27T09:43:06+5:302019-09-27T09:43:06+5:30

YouGov द्वारा कराए गए इस सर्वे में 41 देशों के 42,000 लोगों ने हिस्सा लिया और दुनिया के सबसे प्रशंसित (Most Admired) पुरुष और महिला का चयन किया।

yougov most admired women 2019 | Most Admired Women in India 2019: नंबर एक पर मैरी कॉम तो दीपिका पहुंची पांचवे पायदान पर, देखे लिस्ट यहां

Most Admired Women in India 2019: नंबर एक पर मैरी कॉम तो दीपिका पहुंची पांचवे पायदान पर, देखे लिस्ट यहां

Highlightsयूगोव ने हाल ही नें एक खास सर्वे को पेश किया है। इस सर्वे में 2019 के मोस्ट एजमायर्ड वुमेन के नामों को पेश किया गया है।

यूगोव ने हाल ही नें एक खास सर्वे को पेश किया है। इस सर्वे में 2019 के मोस्ट एजमायर्ड वुमेन के नामों को पेश किया गया है। इस लिस्ट में कुछ भारतीय सिनेमा सितारों ने भी अपनी जगह बनाई है। लेकिन पहले नबंर पर वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने जगह बनाई है। इस लिस्ट नें बॉलीवुड के पांच सितारे शामिल हैं।

'मोस्ट एडमायर्ड वुमेन' इन इंडिया की लिस्ट में पहले नंबर पर 10.36 प्रतिशत  के साथ मैरी कॉम हैं। दूसरे नंबर पर 9.47 प्रतिशत  के साथ किरण बेदी, तीसरे नंबर पर 9.23 प्रतिशत  के साथ लता मंगेशकर, चौथे नंबर पर 7.13 प्रतिशत साथ सुषमा स्वराज और पांचवे नंबर पर 6.35 प्रतिशत  के साथ दीपिका पादुकोण हैं।


वहीं वर्ल्ड लिस्ट में मलाला युसुफ़ज़ई , मिशेल ओबामा, प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय सुष्मिता सेन का भी नाम है। खबर के अनुसार इस सर्वे में 42 देशों में 42 हजार लोगों को शामिल किया गया है।  इस लिस्ट में माहिला और पुरुष दो भागों में बांटा गया है।

वहीं, पुरुषों की लिस्ट में पीएम मोदी पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में आमिताभ और शाहरुख खान भी शामिल हैं। 15.66 प्रतिशत के साथ पहले नंबर पर नरेंद्र मोदी, दूसरे नंबर पर 8.58% के साथ महेंद्र सिंह धोनी, 8.02% के साथ तीसरे स्थान पर हैं टाटा ग्रुप के रतन टाटा। बराक ओबामा 7.36% के साथ चौथे स्थान पर, 6.96% के साथ बिल गेट्स पांचवें, 6.55% के साथ अमिताभ बच्चन छठे, सचिन तेंदुलकर 5.81% के साथ सातवें, 4.46% के साथ विराट कोहली आठवें, शाहरुख खान 3.63% के साथ नौवें और 3.44% के साथ जैकी चैन 10वें नंबर पर हैं।
 

Web Title: yougov most admired women 2019

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे