शादी के बाद ‘ऑनस्क्रीन किस’ के बारे में दीपिका पादुकोण ने दिया चौंकाने वाला जवाब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: December 19, 2018 10:00 AM2018-12-19T10:00:23+5:302018-12-19T10:00:23+5:30

दीपिका पादुकोण ने ‘छी’ करते हुए कहा कि अब हम 50 साल पीछे चले गए है।

will deepika padukone kiss onscreen,be back on upcoming film | शादी के बाद ‘ऑनस्क्रीन किस’ के बारे में दीपिका पादुकोण ने दिया चौंकाने वाला जवाब

शादी के बाद ‘ऑनस्क्रीन किस’ के बारे में दीपिका पादुकोण ने दिया चौंकाने वाला जवाब

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हाल ही में इटली में पूरे भारतीय रीति रिवाजों के तहत शादी की है। एक अवार्ड शो के दौरान जब मिडिया ने दीपिका से किसिंग पॉलिसी के बारे में पूछा। मिडिया ने सवाल किया कि क्या आप शादी के बाद फिल्मों में किस सीन करेंगी। दीपिका पादुकोण ने ‘छी’ करते हुए कहा कि अब हम 50 साल पीछे चले गए है।

दीपिका पादुकोण जल्द ही डायरेक्टर मेघना गुलजार की फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म एसिड एटैक महिला लक्ष्मी अग्रवाल पर बॉयोपिक के तौर पर बन रही हैं। लक्ष्मी अग्रवाल पर महज 15 साल की उम्र में एसिड से हमला किया था। यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित होगी। जिसमें लक्ष्मी अग्रवाल के सघंर्ष को दिखाया जाएगा। राजकुमार राव ने दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म साइन की है। दीपिका पादुकोण और राजकुमार राव एक साथ फिल्म में नजर आएंगे।

वैसे आपको बता दे कि रणवीर सिंह की सिम्बा भी रिलीज होने वाली हैं। यह रणवीर सिंह की शादी के बाद पहली फिल्म है। जिसमें उनके साथ सारा अली खान भी नजर आने वाली है। वैसे दीपिका और रणवीर सिंह शादी के बाद काफी व्यस्त नजर आ रहे है। दीपिका भी जल्द राजकुमार राव के साथ शूटिंग में व्यस्त होने वाली हैं।

राजकुमार राव फिलहाल अभी आने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की शूटिंग खत्म कर चुके है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने फिल्मों को लेकर इतने व्यस्त है कि उन्हे शादी के बाद हनीमून जाने तक का समय नहीं मिला है। दोनों की शादी पूरे बॉलीवुड़ में काफी चर्चित शादी रही है।

Web Title: will deepika padukone kiss onscreen,be back on upcoming film

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे