सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हुए बाहुबली अभिनेता प्रभास?
By अनिल शर्मा | Published: August 28, 2021 01:53 PM2021-08-28T13:53:29+5:302021-08-28T14:25:44+5:30
इस तस्वीर में क्या खास थी कि प्रभास को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल प्रभास बड़े बजट की पौराणिक फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं। इस दौरान पैपराजी ने उनकी एक तस्वीर क्लिक की जिसमें प्रभास का वजह थोड़ा बढ़ा हुआ दिख रहा है।
मुंबईः सोशल मीडिया पर बड़े से बड़े अभिनेता ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। कभी अपने लुक को लेकर तो कभी किसी बयान या फिर फिल्म को लेकर। हाल ही में बाहुबली अभिनेता प्रभास भी इसका शिकार हो गए जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। नेटिजंस ने उन्हें 'मिल्कमैन', 'अंकल' और 'वड़ा पाव' जैसे उपनामों से पुकारा।
इस तस्वीर में क्या खास थी कि प्रभास को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल प्रभास बड़े बजट की पौराणिक फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं। इस दौरान पैपराजी ने उनकी एक तस्वीर क्लिक की जिसमें प्रभास थोड़े हेल्दी दिख रहे हैं। प्रभास की जब फोटो क्लिक की गई उस वक्त वे मेकअप में भी नहीं थे। लिहाजा प्रभास को 'वजन बढ़ाने' के लिए ट्रोल किया जाने लगा। और उन्हें लोगों ने बड़ा पाव तक कह डाला।
कुछ यूजर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने 50 के दशक में है। वहीं एक अन्य ने लिखा- वह वड़ा पाव में बदल गए हैं। कुछ ने अजीबो-गरीब कैप्शन के साथ कॉमिक मीम्स बनाना शुरू कर दिया। दूसरी ओर, कुछ प्रभास प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल का मुकाबला करने के लिए उनका समर्थन किया।
फिल्म आदिपुरुष में कृति सेनन और सनी सिंह भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास भगवान राम, कृति सनोन सीता और सनी सिंह लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। वहीं प्रभास राधे श्याम और सालार में दिखाई देंगे। इसके साथ ही प्रभास आदिपुरुष और प्रोजेक्ट के जैसी दो और परियोजनाओं पर भी काम कर रहे हैं।