लाइव न्यूज़ :

नए साल की बधाई देते हुए अनुराग कश्यप ने पीएम पर साधा निशाना, कहा-इस साल में मोदी जी को कान मिले ताकि वो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 1, 2020 13:37 IST

अब देश के बिगड़ते हालातों के बाद अनुराग कश्यप ने एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। आते ही सीएए और नागरिकता बिल का जमकर विरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के बीच जाने जाते हैं।अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं

बॉलीवुड फिल्म मेकर अनुराग कश्यप अपनी शानदार फिल्मों के कारण फैंस के बीच जाने जाते हैं। अनुराग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं, वह आए दिन अपना पक्ष राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर रखते रहते हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप देश के हालातों को देखते हुए एक बार फिर से ट्विटर पर लौट आए हैं। इस साल अगस्त महीने अनुराग ने ट्विटर को अलविदा कहा था। अनुराग कश्यप को ट्विटर पर लगातार ट्रोल किया जा रहा था और उनके परिवार के सदस्यों को धमकी दी जा रही थी। ऐसे में अनुराग ने ट्विटर को छोड़ दिया था।

अब सीएए और एनआरसी पर हो रहे बवाल के बीच उन्होंने एक बार फिर से ट्विटर पर वापसी की है। अनुराग एक बार फिर से अपने ट्वीट के कारण चर्चा का विषय बने हैं। अनुराग ने ट्वीट करके नए साल की बधाई देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

अनुराग ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बाक़ी नया साल सबको मुबारक हो । आशा है इस साल में मोदी जी को कान मिलें ताकि वो सुन सके , थोड़ी बुद्धि मिले ताकि जो सुने वो समझ सकें , और एक दिल मिले कि वो महसूस कर सकें । थोड़ा होश भी मिले । और आशा है की जो कभी तड़ीपार थे अबकी खाड़ी पार जाएँ और वहीं रहें । भारत माता की जय ।

हाल ही में अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर  शिकायत की थी कि उनके फॉलोअर्स कम हो गए हैं। अनुराग ने कहा था टर पर करीब 5 लाख फॉलोअर्स थे जो अब महज 76 हजार बचे हैं।

टॅग्स :अनुराग कश्यप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस