लाइव न्यूज़ :

टीवी पर खुद की फिल्म 'धोनी' देखकर सुशांत सिंह राजपूत ने दिए थे ऐसे रिएक्शन, वीडियो देख भर आएगा आपका भी दिल

By अमित कुमार | Updated: June 24, 2020 10:53 IST

फिल्म 'एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में अपनी लाजवाब एक्टिंग से सुशांत सिंह राजपूत ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए हर किसी ने उनकी तारीफ की थी।

Open in App
ठळक मुद्देडायरेक्टर कुशांल झावेरी के इंस्टाग्राम पर मौजूद इस वीडियो में सुशांत एक कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं।फिल्म 'एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' सुशांत के करियर की सबसे कामयाब फिल्म मानी जाती है। बिहार की राजधानी पटना में जन्मे अभिनेता को “काई पो चे”, “एमएस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी” और “छिछोरे” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा बेहद गहरा है। यही वजह है कि उनकी मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। फैंस के लिए इस बात का यकिन करना बेहद मुश्किल है कि उनके फेवरेट एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

फिल्म 'एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' सुशांत के करियर की सबसे कामयाब फिल्म मानी जाती है। सुशांत को भी अपनी यह फिल्म बहुत पसंद थी। इस फिल्म का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सुशांत खुद टीवी पर अपनी फिल्म 'एम.एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' को एन्जॉय करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस दौरान उनका रिएक्शन भी देखने वाला था।

फिल्म देखते समय काफी खुश नजर आ रहे हैं सुशांत

डायरेक्टर कुशांल झावेरी के इंस्टाग्राम पर मौजूद इस वीडियो में सुशांत एक कमरे में बैठे नजर आ रहे हैं और यहां भी उनके हाथ में एक मोटी सी बुक और पेन है। सामने टीवी है, जिसपर उनकी फिल्म 'धोनी' आ रही है। उस कमरे में कुछ और लोग भी बैठे कम्प्यूटर पर अपना काम करते दिख रहे हैं। फिल्म देखते हुए सुशांत काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म के लिए सुशांत ने काफी मेहनत की थी और फिल्म रिलीज के बाद उनकी इस मेहनत की खूब तारीफ भी की गई। 

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

बिहार की राजधानी पटना में जन्मे अभिनेता को “काई पो चे”, “एमएस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी” और “छिछोरे” जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। मामले में कुछ अन्य फिल्मकारों को भी सह-आरोपी बनाया गया है। कुछ दिन पहले बिहार की एक अदालत में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई गई थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच