लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब सुशांत सिंह राजपूत ने पिता को दिया था अपनी कामायाबी का क्रेडिट, एक्टर का वीडियो देख इमोशनल हो रहे फैंस

By अमित कुमार | Updated: June 26, 2020 06:39 IST

सुशांत सिंह राजपूत अपने पिता के बेहद क्लोज थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें अपनी लाइफ में आगे बढ़ने के लिए पिता से काफी कुछ सीखने को मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में सुशांत सिंह राजपूत में अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता को दे रहे हैं। सुशांत के इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का सदमा बेहद गहरा है। यही वजह है कि उनकी मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। फैंस के लिए इस बात का यकिन करना बेहद मुश्किल है कि उनके फेवरेट एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत में अपनी कामयाबी का क्रेडिट अपने पिता को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने एक बहुत अच्छी चीज अपने डैड से सीखी है। वह कहते हैं, 'बहुत कुछ मैंने अपनी मदर से सीखा है लेकिन बुहत कुछ सीख सकते हैं ये अपने पापा से सीखा है।' सुशांत के इस वीडियो को देखकर फैंस इमोशनल हो रहे हैं और लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बहुत सारी प्रार्थनाओं के बाद हुआ था सुशांत का जन्म

वहीं तड़का बॉलीवुड से बातचीत करते हुए सुशांत के पिता ने बताया, 'बहुत सारी प्रार्थनाओं के बाद भगवान ने उन्हें सुशांत आशीर्वाद के रूप मिला था। बहुत मन्नत मांगने के बाद सुशांत पैदा हुआ था। तीन साल मन्नत मांगी थी उसके लिए। चार लड़कियों में एक लड़का था और जिनके लिए इतनी मन्नत मांगते हैं उनके साथ यही होता है।' उन्होंने ये भी कहा, 'पहले तो वो सब बोलता था, लेकिन आखिरी में क्या हुआ उसने बताया नहीं। देखिए ये संजोग की बात है, जो लिखा होता है वो ही होता है।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा इस दिन होगी रिलीज

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म की लीड एक्ट्रेस संजना संघी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। इस फिल्म को सब्सक्राइबर्स और नॉन-सब्सक्राइबर्स देख सकते हैं।

 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच