लाइव न्यूज़ :

जब छोटी बच्ची संग सोनचिड़िया के सेट पर सुशांत सिंह राजपूत ने किया था नागिन डांस, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: August 13, 2020 10:13 IST

सुशांत सिंह राजपूत से रिलेटेड कई वीडियोज सोशल मीडिया पर फैंस को भावुक कर रहा है। इन दिनों उनकी फिल्म सोनचिड़िया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत की मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो ही रहे हैं। सुशांत सिंह का एक और वीडियो इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है।वीडियो में सुशांत सोनचिड़िया के सेट पर नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे हों, लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा रहेंगे। सुशांत ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली थी। यही वजह है कि सुशांत की मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो ही रहे हैं। सुशांत सिंह का एक और वीडियो इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

वीडियो में सुशांत सोनचिड़िया के सेट पर नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सबका ध्यान अपनी तरफ तेजी से खींच रहा है। इस पुराने वीडियो को Nona Yousef ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत की दोस्‍त और फिल्म 'सोनचिड़िया' में उनकी को-एक्ट्रेस रहीं भूमि पेडनेकर भी दिख रही हैं। फैंस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं।

सुशांत के पिता ने लगाया रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने 27 पन्नों के अपने जवाबी हलफनामे में रिया की याचिका का विरोध किया और कहा कि एक्ट्रेस ने ही एक बार ट्वीट करके केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मामले में सीबीआई जांच का आदेश देने की गुहार लगाई थी। रिया ने राजपूत के पिता द्वारा दर्ज प्राथमिकी को न्यायिक क्षेत्र के आधार पर पटना से मुंबई स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था। प्राथमिकी में रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। 

आत्महत्या करने वालों में से नहीं थे सुशांत सिंह राजपूत

फरीदाबाद में सुशांत के परिवार का स्टेटमेंट लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीबीआई इंटेरोगेशन के दौरान सुशांत के पिता ने जांच एजेंसी से कहा कि सुशांत की मौत सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर है। मेरा बेटा कभी सुसाइड नहीं कर सकता था, उसकी हत्या की गई है। वहीं टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की बहन ने कहा कि सीबीआई को सुशांत केस की आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए नहीं बल्कि मर्डर के नजरिये से करनी चाहिए।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच