लाइव न्यूज़ :

जब शाहरुख खान के अंदाज में बांहे फैलाकर सुशांत सिंह राजपूत ने गाया था रोमांटिक गाना, वीडियो वायरल

By अमित कुमार | Updated: July 22, 2020 08:48 IST

मुंबई पुलिस के अनुसार सुशांत सिंह नवंबर 2019 के बाद से डॉक्टर्स के टच में थे। डिप्रेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे। सोशल मीडिया पर फैन्स और परिवार के सदस्य समेत दोस्त उनके पुराने वीडियो और फोटो पोस्ट कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत शाहरुख खान की फिल्म वीर-जारा के एक गाने पर उनकी तरह ही पोज देते दिखाई दे रहे हैं।सुशांत कई बार बता चुके थे कि वह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं और उनके स्टाइल को फॉलो करते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे हों, लेकिन फैंस के दिलों में वह हमेशा रहेंगे। सुशांत ने बेहद कम समय में अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग बना ली थी। यही वजह है कि सुशांत की मौत के इतने दिनों के बाद भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो ही रहे हैं। सुशांत सिंह का एक और वीडियो इन दिनों लोगों को काफी पसंद आ रहा है। 

इस वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत शाहरुख खान की फिल्म वीर-जारा के एक गाने पर उनकी तरह ही पोज देते दिखाई दे रहे हैं। शाहरुख पर फिल्माए गए बेहद चर्चित गाने "जानम देख लो मिट गई दूरियां" पर सुशांत अपने दोस्त के साथ पार्क में पोज देने का प्रयास कर रहे हैं। सुशांत कई बार बता चुके थे कि वह शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं और उनके स्टाइल को फॉलो करते हैं।

बहन श्वेता सिंह को सता रही भाई सुशांत की याद

हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल फोटो बदली है। उन्होंने भाई-बहन की एक अनदेखी तस्वीर लगाई है। फोटो को देखकर लग रहा है कि ये फोटो काफी पुरानी है। एक-दूसरे के साथ पोज़ देते हुए स्माइल करते नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। श्वेता लिखती हैं कि काश, मैं तुम्हें अपने सीने से एक आखिरी बार लगा पाती। श्वेता अपने दिवंगत भाई को काफी मिस कर रही हैं। उनके चले जाने का वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं।

दिल बेचारा को लेकर उत्सुक फैंस, दो दिन बाद होगी रिलीज

सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे हुए एक महीने का समय बीत गया है। सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा ड‍िज्‍नी हॉट स्‍टार प्‍लस पर 24 जुलाई को र‍िलीज हो रही है। इस फिल्म को ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर रिलीज किए जाने से फैंस निराश भी हैं। फिल्म रिलीज से पहले सुशांत की को-स्‍टार स्‍वास्तिका मुखर्जी ने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतशाहरुख़ खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच