लाइव न्यूज़ :

जब सुभाष घई की इस हरकत पर सलमान खान ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, जानिए पूरा किस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: August 16, 2021 13:09 IST

साक्षात्कार में सलमान ने कहा था कि सुभाष घई ने नशे में उनको मारने के लिए उनकी तरफ चम्मच फेंका था। और चेहरे के पास प्लेट भी तोड़े थे। इतना ही नहीं सलमान खान के मुताबिक सुभाष घई ने उनके जूते पर पेशाब तक कर दिया था। और उनका कॉलर भी पकड़ लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान और सुभाष घई के बीच का यह विवाद साल 2002 में हुआ थासलमान खान ने सुभाष घई को एक पार्टी में थप्पड़ मारा जिसके बाद माफी भी मांगीसलमान पिता सलीम खान के कहने पर माफी मांगने गए थे

मुंबईः सलमान खान बॉलीवुड में अपने गॉडफादर अवतार के लिए जाने जाते हैं, इसके बरक्स वे अपने बुरे बर्ताव को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं।  कुछ साल पहले बीइंग ह्यूमन से ज्यादा सलमान हमेशा विवादों में रहने के लिए जाने जाते थे। जहां उन पर ऐश्वर्या राय बच्चन सहित अपनी कई प्रेमिकाओं को थप्पड़ मारने का आरोप है। हालंकि सलमान खान इससे हमेशा इनकार करते आए हैं सिवाय कि उन्होंने सिर्फ निर्देशक सुभाष घई को ही थप्पड़ मारा है।

साल 2002 में एक दैनिक अखबार को दिए साक्षात्कार में सलमान खान से ऐश्वर्या राय को थप्पड़ मारने को लेकर सवाल किया जिसके जवाब में सलमान ने कहा था कि उन्होंने केवल निर्देशक सुभाष घई पर ही हाथ उठाया है जिसके लिए उन्होंने बाद में फिल्म निर्देशक से माफी भी मांगी। सलमान खान ने सुभाष घई पर हाथ क्यों उठाया था, इसकी वजह भी बताई थी।

यह वाकया साल 2001 का है। बॉलीवुड की एक पार्टी में फिल्म से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई थीं जिसमें सलमान और सुभाष घई भी पहुंचे थे। पार्टी थी तो जाहिर तौर पर शराब का भी इंतजाम था। सुभाष घई ने भी पार्टी पूरा लुत्फ उठाया लेकिन सलमान से वह कुछ ऐसा कह गए जिसकी वजह से पार्टी के रंग में भंग पड़ गया। 

सुभाष घई पर शराब का नशा चड़ गया था। सलमान खान भी बगल में थे। उस दौर में सलमान खान ऐश्वर्या राय संग रिलेशनशिप को लेकर खबरों में रहा करते थे। इसी को लेकर सुभाष घई ने कुछ ऐसा कह दिया जिसपर सलमान काफी भड़क गए और उन्होंने फिल्ममेकर को पार्टी में सबसे सामने थप्पड़ जड़ दिया। सलमान खान की माने तो बात इतनी भर नहीं थी।

साक्षात्कार में सलमान ने कहा था कि सुभाष घई ने नशे में उनको मारने के लिए उनकी तरफ चम्मच फेंका था। और चेहरे के पास प्लेट भी तोड़े थे। इतना ही नहीं सलमान खान के मुताबिक सुभाष घई ने उनके जूते पर पेशाब तक कर दिया था। और उनका कॉलर भी पकड़ लिया था। सुभाष घई की इस गुस्ताखी पर सलमान आपे से बाहर हो गए और सबके सामने थप्पड़ मार दिया।

सलमान खान ने थप्पड़ तो मार दिया लेकिन अगले ही दिन सुभाष के घर गए और अपनी हरकतों को लेकर माफी भी मांगी। सुभाष घई ने भी एक साक्षात्कार में उस लड़ाई को याद करते हुए कहा था कि वह रात उनके लिए बहुत शर्मनाक थी। घर आए तो पूरी तरह उदास थे।

घटना की अगली सुबह सलमान के पिता सलीम खान का सुभाष घई को फोन गया और सलमान की हरकतों के लिए माफी मांगी। इसके एक घंटे बाद सलमान भी सुभाष घई के घर पहुंचे और दोषी बच्चे की तरह सामने खड़े हो गए। सुभाष घई ने सलमान से पूछा कि 'तुम्हें कल रात क्या हुआ था?' जवाब में सलमान ने कहा कि 'मैं यहां इसलिए आया हूँ क्योंकि मेरे पिता ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा है।' जिसपर फिल्ममेकर ने कहा कि इसका मतलब तुम्हें खेद नहीं है। सलमान ने कहा  ' बेशक मैं हूं।' सलमान के इस माफी के बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बने और फिर सलमान ने सुभाष घई के निर्देशन में  युवराज में काम किया।

टॅग्स :सलमान खानसुभाष घई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?