जब सुभाष घई की इस हरकत पर सलमान खान ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, जानिए पूरा किस्सा

By अनिल शर्मा | Published: August 16, 2021 11:46 AM2021-08-16T11:46:02+5:302021-08-16T13:09:32+5:30

साक्षात्कार में सलमान ने कहा था कि सुभाष घई ने नशे में उनको मारने के लिए उनकी तरफ चम्मच फेंका था। और चेहरे के पास प्लेट भी तोड़े थे। इतना ही नहीं सलमान खान के मुताबिक सुभाष घई ने उनके जूते पर पेशाब तक कर दिया था। और उनका कॉलर भी पकड़ लिया था।

When Salman Khan slapped Subhash Ghai for pissing on his shoe in party know the full story | जब सुभाष घई की इस हरकत पर सलमान खान ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, जानिए पूरा किस्सा

जब सुभाष घई की इस हरकत पर सलमान खान ने सरेआम जड़ दिया था थप्पड़, जानिए पूरा किस्सा

Highlightsसलमान और सुभाष घई के बीच का यह विवाद साल 2002 में हुआ थासलमान खान ने सुभाष घई को एक पार्टी में थप्पड़ मारा जिसके बाद माफी भी मांगीसलमान पिता सलीम खान के कहने पर माफी मांगने गए थे

मुंबईः सलमान खान बॉलीवुड में अपने गॉडफादर अवतार के लिए जाने जाते हैं, इसके बरक्स वे अपने बुरे बर्ताव को लेकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं।  कुछ साल पहले बीइंग ह्यूमन से ज्यादा सलमान हमेशा विवादों में रहने के लिए जाने जाते थे। जहां उन पर ऐश्वर्या राय बच्चन सहित अपनी कई प्रेमिकाओं को थप्पड़ मारने का आरोप है। हालंकि सलमान खान इससे हमेशा इनकार करते आए हैं सिवाय कि उन्होंने सिर्फ निर्देशक सुभाष घई को ही थप्पड़ मारा है।

साल 2002 में एक दैनिक अखबार को दिए साक्षात्कार में सलमान खान से ऐश्वर्या राय को थप्पड़ मारने को लेकर सवाल किया जिसके जवाब में सलमान ने कहा था कि उन्होंने केवल निर्देशक सुभाष घई पर ही हाथ उठाया है जिसके लिए उन्होंने बाद में फिल्म निर्देशक से माफी भी मांगी। सलमान खान ने सुभाष घई पर हाथ क्यों उठाया था, इसकी वजह भी बताई थी।

यह वाकया साल 2001 का है। बॉलीवुड की एक पार्टी में फिल्म से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई थीं जिसमें सलमान और सुभाष घई भी पहुंचे थे। पार्टी थी तो जाहिर तौर पर शराब का भी इंतजाम था। सुभाष घई ने भी पार्टी पूरा लुत्फ उठाया लेकिन सलमान से वह कुछ ऐसा कह गए जिसकी वजह से पार्टी के रंग में भंग पड़ गया। 

सुभाष घई पर शराब का नशा चड़ गया था। सलमान खान भी बगल में थे। उस दौर में सलमान खान ऐश्वर्या राय संग रिलेशनशिप को लेकर खबरों में रहा करते थे। इसी को लेकर सुभाष घई ने कुछ ऐसा कह दिया जिसपर सलमान काफी भड़क गए और उन्होंने फिल्ममेकर को पार्टी में सबसे सामने थप्पड़ जड़ दिया। सलमान खान की माने तो बात इतनी भर नहीं थी।

साक्षात्कार में सलमान ने कहा था कि सुभाष घई ने नशे में उनको मारने के लिए उनकी तरफ चम्मच फेंका था। और चेहरे के पास प्लेट भी तोड़े थे। इतना ही नहीं सलमान खान के मुताबिक सुभाष घई ने उनके जूते पर पेशाब तक कर दिया था। और उनका कॉलर भी पकड़ लिया था। सुभाष घई की इस गुस्ताखी पर सलमान आपे से बाहर हो गए और सबके सामने थप्पड़ मार दिया।

सलमान खान ने थप्पड़ तो मार दिया लेकिन अगले ही दिन सुभाष के घर गए और अपनी हरकतों को लेकर माफी भी मांगी। सुभाष घई ने भी एक साक्षात्कार में उस लड़ाई को याद करते हुए कहा था कि वह रात उनके लिए बहुत शर्मनाक थी। घर आए तो पूरी तरह उदास थे।

घटना की अगली सुबह सलमान के पिता सलीम खान का सुभाष घई को फोन गया और सलमान की हरकतों के लिए माफी मांगी। इसके एक घंटे बाद सलमान भी सुभाष घई के घर पहुंचे और दोषी बच्चे की तरह सामने खड़े हो गए। सुभाष घई ने सलमान से पूछा कि 'तुम्हें कल रात क्या हुआ था?' जवाब में सलमान ने कहा कि 'मैं यहां इसलिए आया हूँ क्योंकि मेरे पिता ने मुझे ऐसा करने के लिए कहा है।' जिसपर फिल्ममेकर ने कहा कि इसका मतलब तुम्हें खेद नहीं है। सलमान ने कहा  ' बेशक मैं हूं।' सलमान के इस माफी के बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बने और फिर सलमान ने सुभाष घई के निर्देशन में  युवराज में काम किया।

Web Title: When Salman Khan slapped Subhash Ghai for pissing on his shoe in party know the full story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे