लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब कृति सेनन ने सबके सामने कही थी दिल की बात, सुशांत सिंह राजपूत को बताया था वरुण धवन और कार्तिक आर्यन से बेस्ट

By अमित कुमार | Updated: June 22, 2020 13:46 IST

सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की जोड़ी फिल्म राब्ता में नजर आई थी। फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं, लेकिन इस जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत की खास दोस्त और को-स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस कृति सेनन कॉफी विद करण में सुशांत सिंह को लेकर अपनी बात रख रही हैं।सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘‘राब्ता’’ की सह-कलाकार और दोस्त कृति सेनन ने कहा कि उनके असामयिक निधन ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है। "काई पो चे", "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी", "छिछोरे" जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले राजपूत रविवार को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। 

इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत की खास दोस्त और को-स्टार रह चुकीं एक्ट्रेस कृति सेनन कॉफी विद करण में सुशांत सिंह को लेकर अपनी बात रख रही हैं। करण जौहर के सेलेब्रिटीज चैट शो 'कॉफी विद करण' में जब कृति से बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर को लेकर सवाल किया जाता है कि तो वह इस पर सुशांत का नाम लेती हैं। 

टैलेंट के हिसाब से सुशांत सबसे आगे

वीडियो में दिख रहा है कि करण, कृति से सवाल करते हैं कि इन एक्टर्स को एक्टिंग टैंलेट के हिसाब से रेट दो- कार्तिक, वरुण, आयुष्मान, सुशांत, टाइगर.... इस पर कृति जवाब में सबसे पहले सुशांत का नाम लेती हैं। एक्टिंग टैलेंट के हिसाब से सुशांत को पहला नंबर देते हुए कृति का जवाब होता है- 'सुशांत, वरुण, कार्तिक, आयुष्मान, टाइगर'। कृति ने इन सभी कलाकारों के साथ काम किया है।

सोशल मीडिया पर भड़कीं थी कृति

कुछ दिन पहले कृति ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, 'यह बहुत ही अजीब बात है कि हमेशा ट्रोलिंग और गॉसिप करने वाली दुनिया अचानक आपके जाने के बाद आपके लिए अच्छा और पॉजिटिव कह रहा है। अगर आप किसी के जाने के बाद उसके लिए सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट नहीं करते या पब्लिकली कमेंट नहीं करते तो इसका मतलब आपको उसके जाने का दुख नहीं है।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकृति सेननबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच