लाइव न्यूज़ :

सुशांत मामले में रिया के भाई शोविक के ड्रग कनेक्शन का व्हाट्सएप चैट से हुआ खुलासा

By अनुराग आनंद | Updated: September 3, 2020 20:34 IST

एक व्हाट्सएप चैट के माध्यम से रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक के ड्रग कनेक्शन का खुलासा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर मोदी के वकील ने एक्टर के परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रुति मोदी के वकील आशोक साराओगी के एक बयान जारी कर दावा किया है कि सुशांत की ड्रग्स वाली आदत जानने के बाद श्रुति मोदी काम छोड़ना चाहती थी।रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक ने एक मैसेज में अपनी बहन को कहा कि हम 5 ग्राम BUD ले सकते हैं।

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी कई तरह की बातें हो रही है। रिया चक्रवर्ती से लेकर उनकी बहनों तक पर सुशांत को डिप्रेशन में पहुंचाने का आरोप लगाया जा रहा है। अब इस मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, एक व्हाट्सएप चैट के माध्यम से रिया-शोविक के ड्रग कनेक्शन का खुलासा हुआ है।

आज तक की खबर मुताबिक, 15 मार्च 2020 को रिया और उसके भाई शोविक के बीच बातचीत कुछ इस तरह है....

रिया ने एक मैसेज भेजा- हां प्लीज, फिर रिया ने एक और मैसेज भेजा- वो एक दिन में 4 स्मोक करता है...तो उस हिसाब से देख लेना। इसके बाद रिया के भाई शोविक ने मैसेज भेजा- और BUD डोज भी उसे चाहिए।

इसके बाद रिया कहती है- हां BUD भी,  शोविक- ठीक है।  इसके बाद रिया के भाई ने कहा कि हम 5 ग्राम BUD ले सकते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील ने किया खुलासा-

सुशांत के परिवार और रिया चक्रवर्ती लगातार एक-दूसरे पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर मोदी के वकील ने एक्टर के परिवार पर कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। 

श्रुति के वकील आशोक साराओगी के एक बयान जारी कर दावा किया है कि सुशांत की ड्रग्स वाली आदत जानने के बाद श्रुति मोदी काम छोड़ना चाहती थी। श्रुति मोदी को सुशांत के यहां काम करते हुए सिर्फ 10 दिन ही हुए थे। इस बीच उन्हें इस बात की खबर मिली और उन्होंने जॉब छोड़ने का फैसला कर लिया। इसके बाद सुशांत ने उन्हें बात करके रोक लिया था। सुशांत ने कहा था कि तुम्हारा इन सबमें कभी नाम नहीं आएगा। इस बात पर श्रुति वहां काम करती रहीं थीं। 

After Rhea Chakraborty, brother Showik to record his statement to police regarding Sushant Singh Rajput's death

सुशांत की बहन प्रियंका पर लगाए आरोप

अपनी बात को जारी रखते हुए बयान में वकील ने कहा, '25 और 26 नवंबर सुशांत के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन था। सुशांत की बहनें उन्हें चंडीगढ़ लेकर जाना चाहती थीं। उन्होंने उनके सारे स्टाफ को भी निकाल दिया था। श्रुति मोदी से पहले जो सुशांत का मैनेजर था उसे भी सुशांत की बहन प्रियंका ने निकाल दिया था। सुशांत के पैसों से प्रियंका अपने लिए महंगे गहने खरीदती थीं।'

सीबीआई को बताया एक्टर की ड्रग एडिक्ट होने की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रुति मोदी ने सीबीआई के सामने कबूल किया कि ड्रग्स सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी का हिस्सा था और वो इसके आदी थे। जब ड्रग्स के बारे में श्रुति मोदी से सवाल पूछे गए तो पूर्व मैनेजर की ओर से यह जवाब दिया गया। इससे पहले भी श्रुति मोदी अपने वकील के जरिए सुशांत के ड्रग्स एडिक्ट होने की बात कही थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतकेसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस