लाइव न्यूज़ :

क्या 12 जून को सुशांत के घर पर थी रिया चक्रवर्ती, वायरल हो रही फोटो से उठे सवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 1, 2020 14:03 IST

सोशल मीडिया पर रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं...

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कीसीबीआई की टीम को मुंबई आकर इस केस की जांच-पड़ताल करते हुए 11 दिन हो गए हैं

सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। सीबीआई की टीम को मुंबई आकर इस केस की जांच-पड़ताल करते हुए 11 दिन हो गए हैं। वहीं केस की मुख्य आरोपी माने जाने वाली रिया चक्रवर्ती से भी सीबीआई पिछले 4 दिनों में 35 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है। लेकिन इन सबके बावजूद सीबीआई के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। खास बात ये है कि इस केस में हर रोज नए नए तरह के खुलासे हो  रहे हैं।

रिया ने हाल ही में इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह 8 जून को सुशांत के घर से चली गई थीं और एक्टर का नंबर ब्लॉक कर दिया था। लेकिन इस दावे के बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जो रिया पर सवाल कर रही है।

अब   सवाल ये कि क्‍या रिया 12 जून को सुशांत के घर पर थीं? या फिर यह भी संभव है कि तस्‍वीरें पुरानी हों और उन्‍हें 12 जून को पोस्‍ट किया गया हो।रिया की कुछ तस्‍वीरें एक केक शॉप ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर की हैं।

ये फोटो 12 जून की है।क्योंकि इसी दिन रिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ये फोटो शेयर की थीं।रिया चक्रवर्ती ने इस केक शॉप का शुक्रिया अदा करते हुए सुशांत की एक्‍स मैनेजर श्रुति मोदी का नाम भी लिया था।

केक शॉप के इंस्टग्राम पर रिया की कई तस्‍वीरें हैं। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि रिया चक्रवर्ती ने 12 जून 2020 को ये केक किसके लिए मंगवाया था? रिया की तस्‍वीरों में उनके ठीक पीछे जो जगह दिख रही है वह सुशांत के लिविंग रूम की है। घर के एक फ्रेम में एक एस्ट्रानॉट की तस्वीर लगी हुई है, जिसका किनारा ठीक वैसा ही है, जैसा सुशांत के लिविंग रूम में है।

हालांकि ये नहीं कहा  जा सकता है कि ये फोटो उसी दिन की हैं, क्योंकि फोटो पुरानी भी हो सकती हैं, जिसको 12 जून को शेयर किया गया है।लेकिन फैंस सवाल ये कर रहे हैं जब सुशांत से रिया रिश्ता  खत्म कर चुकी थीं तो फिर एक्टर के घर की फोटो क्यों शेयर की 

टॅग्स :रिया चक्रवर्तीसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस