मेरे परिवार की युवा लड़कियां इस समय अफगानिस्तान में छिपी हुई हैं, बोलीं वरीना हुसैन- वह देश तभी जाएंगी जब...

By अनिल शर्मा | Published: September 2, 2021 08:31 AM2021-09-02T08:31:23+5:302021-09-02T08:53:12+5:30

इस बीच एक साक्षात्कार में वरीना ने कहा है कि उनके परिवार की कुछ युवा लड़कियां फिलहाल छिपी हुई हैं। वरीना ने उस डर का भी जिक्र किया उन लड़कियों को तालिबानी लड़कों से शादी के लिए मजबूर किया जाएगा।

warina hussain said young girls of her family are currently hiding in afghanistan | मेरे परिवार की युवा लड़कियां इस समय अफगानिस्तान में छिपी हुई हैं, बोलीं वरीना हुसैन- वह देश तभी जाएंगी जब...

मेरे परिवार की युवा लड़कियां इस समय अफगानिस्तान में छिपी हुई हैं, बोलीं वरीना हुसैन- वह देश तभी जाएंगी जब...

Highlights पूरी दुनिया में लोगों की अफगानिस्तान के बारे में एक पूर्वकल्पित धारणा हैः वरीना हुसैनवरीना ने कहा, उनके परिवार की कुछ युवा लड़कियां फिलहाल छिपी हुई हैंलड़कियां इस डर से छिपी हुई हैं कि तालिबानी लड़कों से शादी के लिए मजबूर किया जाएगा

मुंबईः फिल्म 'लवयात्री' की अभिनेत्री वरीना हुसैन तालिबान के कब्ज़े के बाद अफगानिस्तान की स्थिति पर लगातार चिंता जाहिर कर रही हैं। खासकर वहां की महिलाओं और बच्चों को लेकर वह चिंतित हैं। गौरतलब है कि वरीना भी एक अफगानी हैं जो 20 साल पहले देश छोड़कर भारत आ गई थीं। वरीना हुसैन का परिवार के कई लोग अभी भी अफगानिस्तान में ही फंसे हैं। 

इस बीच एक साक्षात्कार में वरीना ने कहा है कि उनके परिवार की कुछ युवा लड़कियां फिलहाल छिपी हुई हैं। वरीना ने उस डर का भी जिक्र किया उन लड़कियों को तालिबानी लड़कों से शादी के लिए मजबूर किया जाएगा। इससे पहले वरीना ने कहा था कि परिवार का एक सदस्य और उसका पति अमेरिका के लिए रवाने हुए विमान पर चढ़ने में कामयाब रहे, लेकिन उनका बच्चा अभी भी अफगानिस्तान में ही है। वरीना ने चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि इस बात को लेकर वह और उनकी मां घंटों रोती रहीं। वरीना ने कहा था कि ये वे कहानियां नहीं हैं जिन्हें आप टीवी पर देखते हैं।

वरीना फिलहाल लंदन में हैं जहां एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। WION को दिए साक्षात्कार में वरीना ने अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। उन्होंंने कहा, वह देश तभी जाएंगी जब वहां महिलाओं की सम्मान की वापसी होगी। वरीना ने अफगानी महिलाओं के प्रति सहानुभूति भी जाहिर की है जिन्होंने सुरक्षा के लिए हाथ में हथियार उठा लिए।

बातचीत में अभिनेत्री ने कहा, मेरे परिवार की युवा लड़कियां इस समय छिपी हुई हैं- और कुछ सुरक्षित घरों में हैं- इस डर से कि उन्हें तालिबान लड़ाकों से शादी करने के लिए मजबूर किया जाएगा। वरीना ने कहा कि यह मानवीय आपदा, जिसमें प्रियजन शामिल हैं और यह दिल दहला देने वाली थी। अभिनेत्री ने कहा कि वह अपने काम पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं। 

उन्होंने कहा, पूरी दुनिया में लोगों की अफगानिस्तान के बारे में एक पूर्वकल्पित धारणा है। दुर्भाग्य से, इसकी शांति और प्रगति हमेशा विकृत विचारधाराओं से बाधित रही है, और केवल देश की स्थिति के साथ अपने लोगों की पहचान करना उचित नहीं है। उनके पास हमेशा मेहनती लोगों के साथ एक समृद्ध संस्कृति रही है, जैसा कि पिछले 20 वर्षों की प्रगति से देखा जाता है।

Web Title: warina hussain said young girls of her family are currently hiding in afghanistan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे