'बचपन का प्यार लड़के को इतना फेम क्यों मिल रहा है', सहदेव दिरदो को ट्रोल करने वालों पर भड़के विशाल ददलानी

By अनिल शर्मा | Published: August 20, 2021 08:38 AM2021-08-20T08:38:01+5:302021-08-20T08:46:10+5:30

विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सहदेव का बचाव किया है, विशाल ने कहा. ' मैं कई वीडियो देख चुका हूं. कुछ कह रहे हैं कि ये बच्चा बहुत अच्छा गाता है इसे फेमस होना चाहिए।

Vishal Dadlani furious at the trolls of Sahadev Dirdo boy of bachpan ka pyar getting so much fame | 'बचपन का प्यार लड़के को इतना फेम क्यों मिल रहा है', सहदेव दिरदो को ट्रोल करने वालों पर भड़के विशाल ददलानी

'बचपन का प्यार लड़के को इतना फेम क्यों मिल रहा है', सहदेव दिरदो को ट्रोल करने वालों पर भड़के विशाल ददलानी

Highlightsबचपन का प्यार फेम सहदेव को ट्रोल करने पर विशाल ददलानी ने नाराजगी जाहिर कीविशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए अपनी बात रखी हैददलानी ने आगे कहा कि ये लोगों की खराब मानसिकता है

मुंबईः बचपन का प्यार गाना गाकर सोशल मीडिया मीडिया सनसनी बने छत्तीसगढ़ के रहने वाले सहदेव दिरदो देखते ही देखते स्टार बन गए हैं। रैपर बादशाह के साथ गाना गाकर सहदेव को एक नई पहचान मिली है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जिन्हें सहदेव की ये सफलता से जलन हो रही है। बादशाह के साथ सहदेव का ये गाना धूम मचा रहा है लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर सहदेव ट्रोल कर रहे हैं।

सहदेव को ट्रोल करते हुए लोग कह रहे हैं कि उनमें कोई सिंगिग टैलेंट नहीं हैं। हीं इस मासूम के खिलाफ बोलने वालों पर म्यूजिक कम्पोजर और बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। विशाल ददलानी ने दूसरे बच्चों से सहदेव की तुलना करने वालों को जमकर आड़े हाथों लिया है।

विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सहदेव का बचाव किया है। विशाल ने कहा- ' मैं कई वीडियो देख चुका हूं। कुछ कह रहे हैं कि ये बच्चा बहुत अच्छा गाता है इसे फेमस होना चाहिए। जबकि कुछ का कहना है कि बचपन का प्यार लड़के को इतना फेम क्यों मिल रहा है?उन्होंने कहा- मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि दोनों ही बच्चे हैं। जरूरी है क्या इनकी तुलना करना। एक बहुत अच्छा गा सकता है और दूसरा उससे थोड़ा कम। अगर एक बच्चे का गाना फेमस हो गया है तो इसका मतलब ये नहीं कि हमे दूसरे बच्चे को नीचा दिखाना चाहिए?

ट्रोल करने वालों पर अपनी नारजागी जाहिर करते हुए विशाल ददलानी ने आगे कहा, ' ये लोगों की खराब मानसिकता है। क्या दोनों बच्चे अच्छे नहीं हो सकते है? अपने अपने तरीके से दोनों लोगों का एंटरटेन कर रहे हैं, ये सिर्फ बच्चे हैं। उसको नीचा दिखाकर आप लोग क्या कर रहे हो? आपको इससे क्या मिल रहा है। प्लीज ऐसा मत कीजिए।

बता दें कि सहदेव छत्‍तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के रहने वाले हैं। सहदेव कक्षा सातवी कक्षा के छात्र हैं।सोशल मीडिया पर उनका बचपन का प्यार गाना इतना पॉप्यूलर हुआ कि खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने आपको सहदेव के साथ ये गाना गाने से नहीं रोक पाए थे। मुख्यमंत्री भूपेश और सहदेव का बचपन का प्यार गाना गाते हुए एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

Web Title: Vishal Dadlani furious at the trolls of Sahadev Dirdo boy of bachpan ka pyar getting so much fame

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे