Forbes Top 10 Celebs List: अक्षय कुमार 293 करोड़ की कमाई के साथ पहुंचे नंबर दो पर, सलमान खान को हुआ तकड़ा नुकसान-देखें लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 19, 2019 12:58 PM2019-12-19T12:58:12+5:302019-12-19T12:58:12+5:30

फोर्ब्स के द्वारा जारी की इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पहले नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

Virat Kohli topples Salman Khan for top spot on 2019 Celebrity 100 list | Forbes Top 10 Celebs List: अक्षय कुमार 293 करोड़ की कमाई के साथ पहुंचे नंबर दो पर, सलमान खान को हुआ तकड़ा नुकसान-देखें लिस्ट

Forbes Top 10 Celebs List: अक्षय कुमार 293 करोड़ की कमाई के साथ पहुंचे नंबर दो पर, सलमान खान को हुआ तकड़ा नुकसान-देखें लिस्ट

Highlightsइस बार सलमान पहले से खिसककर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। अक्षय कुमार दूसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं


फोर्ब्स मैग्जीन ने अपनी साल भर की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें 10 सेलेब्स के नामों को पेश कर दिया है। इस लिस्ट में अक्षय कुमार दूसरे नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं। जबकि इस बार सलमान को नुकसान हुआ है। सलमान तीसरे नंबर पर पहुचे हैं।

फोर्ब्स के द्वारा जारी की इस लिस्ट में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पहले नंबर पर जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। फोर्ब्स की इस लिस्ट के अनुसार अक्षय कुमार की नेटवर्थ 293.25 करोड़ है। साल 2016 से सलमान खान इस लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। लेकिन इस बार उनको नुकसान हुआ है।

इस बार सलमान पहले से खिसककर तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। सलमान की नटवर्थ 229.25 करोड़ रुपए है। फोर्ब्स की इस लिस्ट के मुताबिक पहली बार  दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने इस लिस्ट में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। आलिया भट्ट 59.21 करोड़ रूपए के साथ आठवें नबंर पर हैं। 

जबकि 48 करोड़ के साथ दीपिका पादुकोण 10वें नंबर पर हैँ। दीपिका पिछले साल चौथे नंबर पर थीं। फोर्ब्स की इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन हैं।  वहीं छठे नंबर पर शाहरुख खान है। फोर्ब्स के मुताबिक शाहरुख की नेटवर्थ 124.38 करोड़ रुपए है। शाहरुख खान पिछले साल इस लिस्ट में 13वें नंबर पर थे। 

रणवीर सिंह इस लिस्ट में सातंवे नंबर हैं। रणवीर की नेटवर्थ 118.2 करोड़ है। प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में  23 करोड़ की कमाई के साथ 14वें नंबर पर हैं। प्रियंका पिछले साल इस लिस्ट में 49वें नंबर पर थीं। 

आमिर खान 85 करोड़ की कमाई के साथ 15वें नंबर पर फिसल गए हैं। आमिर खान पिछले साल इस लिस्ट में छठे नंबर पर थे। इसके अलावा अजय देवगन 12वें, ऋतिक रोशन 18वें और सुपरस्टार रजनीकांत 13वें नंबर पर हैं।

Web Title: Virat Kohli topples Salman Khan for top spot on 2019 Celebrity 100 list

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे