कुछ इस अंदाज में अनुष्का को रोमांटिक डिनर पर ले गए विराट कोहली, लोगों ने कह डाला 'हसबैंड ऑफ द ईयर'

By मेघना वर्मा | Published: May 3, 2019 10:51 AM2019-05-03T10:51:06+5:302019-05-03T10:51:06+5:30

विराट ने अनुष्का के बर्थडे पर एक वीडियो भी पोस्ट की थी। जिसमें दोनों लेक के किनारे क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। स्लो म्यूजिक और खूबसूरत साइट सीन के साथ इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma candle lit dinner video goes viral on internet | कुछ इस अंदाज में अनुष्का को रोमांटिक डिनर पर ले गए विराट कोहली, लोगों ने कह डाला 'हसबैंड ऑफ द ईयर'

कुछ इस अंदाज में अनुष्का को रोमांटिक डिनर पर ले गए विराट कोहली, लोगों ने कह डाला 'हसबैंड ऑफ द ईयर'

Highlightsअनुष्का शर्मा ने एक मई को अपना 31वां जन्मदिन मनाया।साल 2017 में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध गए।

इंडस्ट्री के कुछ ब्यूटिफुल कपल्स की बात की जाए और उनमें अनुष्का-विराट का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता है। रिसेंटली एक मई को अनुष्का शर्मा 31 साल की हो गई हैं। वहीं पति विराट ने अपने बिजी शेड्यूल से उनके लिए टाइम निकाला और खूबसूरत डेट पर ले गए। रॉय चैलेंजर्स बैंग्लोर के और इंडिय क्रिकेट टीम के कैप्टन ने अनुष्का के लिए रोमांटिक डिनर के चर्चे इन  दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

रिसेंटली सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विराट और अनुष्का एक साथ हाथों में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में विराट अनुष्का को डिनर टेबल तक ले जाते और रोमांटिक अंदाज में उन्हें चेयर पर बैठाते दिख रहे हैं। पाथ वे पर चलते हुए ये कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है। 

जहां विराट अपने कूल अंदाज में दिख रहे हैं तो वहीं अनुष्का मैक्सी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। व्हाइट फ्लावर से सजा डिनर टेबल भी कपल गोल्स दे रहा है। वहीं कप्तान विराट का ये रोमांटिक अंदाज लोगों के बीच इस कदर पसंद किया जा रहा है कि उनके फैंस उन्हें हसबैंड ऑफ द ईयर कहकर भी बुला रहे हैं।  

वहीं विराट ने अनुष्का के बर्थडे पर एक वीडियो भी पोस्ट की थी। जिसमें दोनों लेक के किनारे क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं। स्लो म्यूजिक और खूबसूरत साइट सीन के साथ इस वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके अलवा दोनों की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें अनुष्का, विराट के कंधे पर सिर रखी हुई हैं। इसकी फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विराट-अनुष्का लव लाइफ

2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।

Web Title: Virat Kohli and Anushka Sharma candle lit dinner video goes viral on internet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे