पाकिस्तान में छाया सलमान खान का डूप्लीकेट, जानें कौन है ये इंसान?
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 21, 2019 04:40 PM2019-01-21T16:40:40+5:302019-01-21T16:40:40+5:30
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की कार्बन कॉपी सोशल मीडिया पर देखने को मिली हैं।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की कार्बन कॉपी सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। यह वीडियो पाकिस्तान के कराची का बताया जा रहा है। जिसमें सलमान खान की तरह दिखने वाला एक व्यक्ति मोटरसाइकल से उतर रहा है। उसने ग्रे कलर की टी पहनी हुई है।
ट्वीटर पर इस विडियो को कापी टैग किया जा रहा है। यह वीडियो 14 सेकेंड का है। जिसमे दिखने वाला शख्स बिल्कुल दबंग खान जैसा लग रहा है।
Watch: Salman Khan's lookalike spotted in Karachi.@SherySyed_@khalid_pkpic.twitter.com/xyqUuNiBfN
— حاجی موسیٰ سوریا (@HajiMoosaSuriya) January 19, 2019
दर्शकों को देखकर आश्चर्य हो रहा है। वीडियो में सलमान की तरह दिखने वाला व्यक्ति बाईक से पेट्रोल चोरी कर रहा है। या फिर बाइक खड़े करने के लिए जगह बना रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान की तरह वायरल हो रहा है। कई प्रशंसकों ने असली सलमान को भी टैग किया। उनसे अनुरोध किया कि वे अपने जैसे दिखने वाले इंसान की क्लिप पर प्रतिक्रिया दें।
सलमान फिलहाल अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ और मसहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले है। इस फिल्म के अलावा सलमान दबंग 3 की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं।