सलमान खान ने बर्थडे पार्टी में अभिषेक बच्चन को लगाया गले, इंटरनेट पर वायरल हो गया वीडियो, देखिए

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 22, 2023 07:29 PM2023-12-22T19:29:56+5:302023-12-22T19:34:10+5:30

सबसे ज्यादा चर्चा सलमान और अभिषेक के गले मिलने की हुई क्योंकि दोनों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में बहुत कम मिलते हुए देखा गया है। दरअसल अभिषेक बच्चन ने 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी जो सलमान के साथ कभी रिश्ते में थीं।

viral video Salman Khan Gives Warm Hug To Abhishek Bachchan At Anand Pandit Birthday Party | सलमान खान ने बर्थडे पार्टी में अभिषेक बच्चन को लगाया गले, इंटरनेट पर वायरल हो गया वीडियो, देखिए

वीडियो का स्क्रीन शॉट

Highlightsसबसे ज्यादा चर्चा सलमान और अभिषेक के गले मिलने की हुईभिषेक बच्चन ने 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी ऐश्वर्या राय से सलमान के साथ कभी रिश्ते में थीं

नई दिल्ली: प्रमुख फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने गुरुवार (21 दिसंबर, 2023) को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक विशाल जन्मदिन की पार्टी रखी गई जिसमें अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और अन्य सितारों ने शिरकत की। पार्टी के अंदर से आए वीडियो में सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को गर्मजोशी से गले लगाते नजर आ रहे हैं।  यह क्लिप कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गई और इसे इंटरनेट पर काफी चर्चा मिली। 

बॉलीवुड सेलेब्रिटिज को कवर करने वाले एक पैपराजी अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर सलमान खान और अभिषेक और अमिताभ बच्चन के बीच हुए दिल छू लेने वाले पल को कैद करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सलमान को निर्माता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मंच पर जाते देखा जा सकता है। इसी बीच सलमान की नजर अमिताभ बच्चन पर पड़ती है तो वह उनके पास आकर हाथ मिलाते हैं और गले मिलते हैं।

वीडियो में अभिषेक बच्चन को फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला को गले लगाकर बधाई देते हुए देखा जा सकता है। बाद में वह सलमान के साथ भी गर्मजोशी से गले मिले। दोनों के बीच एक संक्षिप्त बातचीत भी हुई। वीडियो के अंत में सलमान और सोनू निगम भी एक-दूसरे को गले मिलते भी नजर आए।

सबसे ज्यादा चर्चा सलमान और अभिषेक के गले मिलने की हुई क्योंकि दोनों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में बहुत कम मिलते हुए देखा गया है। दरअसल अभिषेक बच्चन ने 2007 में ऐश्वर्या राय से शादी की थी जो सलमान के साथ कभी रिश्ते में थीं। आज भी सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते की चर्ची होती रहती है। 1998 की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या राय के बीच सेट से ही प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। हालांकि इस रिश्ते का अंत बेहद खराब हुआ था। बाद में जब ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय के साथ रिश्ते में आईं तो सलमान और विवेक के बीच तनाव हो गया था। 

Web Title: viral video Salman Khan Gives Warm Hug To Abhishek Bachchan At Anand Pandit Birthday Party

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे