लाइव न्यूज़ :

रिटायरमेंट के बाद कनाडा शिफ्ट होना चाहते हैं खिलाड़ी अक्षय कुमार, टोरटों की जमीन किया खुलासा

By मेघना वर्मा | Updated: May 4, 2019 11:34 IST

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर मतदान किया गया था। जहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने वोट किया था।

Open in App

अक्षय कुमार इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। लोकसभा चुनाव में वोट ना डाल पाने की वजह से अक्षय कुमार को लगातार ट्रोल किया जा रहा है। जिसपर ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने अपनी बातें कह दी हैं। अक्षय ने कबूला है कि हां उनके पास कनाडा का पासपोर्ट हैं मगर वो सात साल से कनाडा गए नहीं हैं। 

अब हाल ही में अक्षय कुमार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अक्षय कुमार किसी कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में अक्षय कुमार ये कहते दिखाई दे रहे हैं कि रिटायर होने के बाद वो कनाडा वापिस आना चाहते हैं। अक्षय कुमार के इस पुराने वीडियो ने पूरे इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अक्षय कुमार कह रहे हैं कि- 'मैं आप सभी को बता दूं कि ये मेरा घर है। टोरोंटो मेरा घर है। मैं इंडस्ट्री से रिटायर होने के बाद मैं कनाडा में शिफ्ट हो जाऊंगा और यही पर रहूंगा।' अब नागरिका के बाद लोगों ने अक्षय को इस वीडियो के लिए घेरना शुरु कर दिया है। 

 

कल दिया ट्रोलर्स

अक्षय कुमार ने शुक्रवार को  ट्वीट करके कहा है, 'मुझे समझ नहीं आता मेरी नागरिकता को लेकर लोगों को इतनी उत्सुकता और नेगेटिविटी क्यों भरी है। मैंने लोगों से कभी नहीं छुपाया कि मेरे पास कनाडा का पासपोर्ट है। ये भी कभी नहीं छुपाया कि मैं पिछले सात सालों से कनाडा नहीं गया हूं। मैंने इंडिया में ही काम किया है और यहां के सारे टैक्स ईमानदारी से भरे हैं। इतने सालों में मुझे किसी को भी अपने देश से प्यार करने के लिए प्रूफ या सबूत देने की जरूरत नहीं है।'

 

अक्षय ने आगे लिखा, 'मुझे बहुत बुरा लग रहा है कि मेरी नागरिकता की बातों को गलत ओर ले जाया जा रहा है। एक ऐसी ओर जो पर्सनल है, लीगल है और नॉन-पॉलिटिकल है। आखिर में मैं हमेशा देश के लिए छोटे-छोटे रूप में वो किया है जो देश को और स्ट्रॉग बना रहा है।' 

अक्षय के इस ट्वीट के बाद उनके ट्रोलर्स को जवाब मिल ही गया होगा जो लगातार उनके वोट ना करने को मुद्दा बनाए बैठे हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर मतदान किया गया था। जहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने वोट किया था। मगर पोलिंग बूथ पर जब देर शाम तक भी अक्षय कुमार नहीं दिखे तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। 

टॅग्स :अक्षय कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस