विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी बनेंगे संन्यासी! ओशो इंटरनेशनल किया जॉइन

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 4, 2019 04:44 PM2019-11-04T16:44:34+5:302019-11-04T16:44:34+5:30

विनोद खन्ना के तीसरे और सबसे छोटे बेटे साक्षी को काफी कम लोग जानते हैं। ऐसी खबरें थीं कि 2 महीने पहले ही साक्षी ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था लेकिन अब उन्होंने संन्यासी बनने का फैसला ले लिया है।

Vinod Khanna's son Sakshi Khanna will also become a monk! Osho International joins | विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी बनेंगे संन्यासी! ओशो इंटरनेशनल किया जॉइन

विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना भी बनेंगे संन्यासी! ओशो इंटरनेशनल किया जॉइन

Highlightsसाक्षी खन्ना के अध्यात्म का रास्ता तय करने की खबर ने सबको चौंका दिया है। जब विनोद खन्ना ने अध्यात्म का रास्ता तय किया था तब वे अपने करियर के टॉप पर थे।

बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना के बेटे साक्षी खन्ना अब उनके नक्शे कदम पर चल रहे हैं। स्पॉटबॉय नामक एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक साक्षी ने अब अध्यात्म का रास्ता पकड़ लिया है और ओशो इंटरनेशनल जॉइन कर लिया है। जब विनोद खन्ना ने अध्यात्म का रास्ता तय किया था तब वे अपने करियर के टॉप पर थे। इस खबर ने उनके फैंस को चौंका दिया था। आपको बता दें कि साक्षी खन्ना, विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी कविता के बेटे हैं।

विनोद खन्ना के तीसरे और सबसे छोटे बेटे साक्षी को काफी कम लोग ही जानते हैं। ऐसी खबरें थीं कि 2 महीने पहले ही साक्षी ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था लेकिन अब उन्होंने संन्यासी बनने का फैसला ले लिया है।

साक्षी के बारे में कुछ साल पहले खबरें आईं थी कि वे बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, लेकिन ये खबरें सिर्फ अफवाहों तक ही सीमित रह गई। अब जब उनके बेटे साक्षी ने अध्यात्म का रास्ता तय किया है तो इस खबर ने भी सबको चौंका दिया है। यह सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसके पीछे की वजह क्या है?

जब विनोद खन्ना ने संन्यास लिया था तब भी कई लोगों को नहीं पता था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। वैसा ही अब हुआ है जब उनके बेटे साक्षी ने संन्यास लिया है। आपको बता दें कि विनोद खन्ना का संन्यास से वापस लौटने के बाद पहली पत्नी गीतांजलि से रिश्ता टूट गया था। इसके बाद उन्होंने कविता से शादी की थी। हालांकि संन्यास के बाद जब विनोद ने वापसी की तो उन्हें वो सफलता नहीं मिल पाई जो पहले मिली थी।

जब विनोद खन्ना ओशो की शरण में गए थे तो उसके बाद उन्होंने काफी लंबे गैप के बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की थी। उन्होंने साल 1987 में फिल्म इंसाफ से दोबारा फिल्मों में एंट्री की। लेकिन जब वे दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में आए तो उन्हें उतना स्टारडम नहीं मिल पाया जितना संन्यासी बनने से पहले मिला था।

Web Title: Vinod Khanna's son Sakshi Khanna will also become a monk! Osho International joins

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे