Vinod Khanna Birth Anniversary: विनोद खन्ना के प्यार में पागल थीं अमृता सिंह, इस एक वजह से हुआ था ब्रेकअप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 6, 2019 07:20 AM2019-10-06T07:20:12+5:302019-10-06T07:20:12+5:30

विनोद खन्ना अमृता सिंह से लगभग 11 साल बड़े थे, अमृता का रवि शास्त्री से ब्रेकअप हो गया और विनोद के साथ अमृता के अफेयर की चर्चा होने लगी।

Vinod khanna birth anniversary know unknown facts about bollywood actor | Vinod Khanna Birth Anniversary: विनोद खन्ना के प्यार में पागल थीं अमृता सिंह, इस एक वजह से हुआ था ब्रेकअप

Vinod Khanna Birth Anniversary: विनोद खन्ना के प्यार में पागल थीं अमृता सिंह, इस एक वजह से होना पड़ा था दूर

एक वक्त ऐसा था जब विनोद खन्ना जैसे हैंडसम एक्टर पर लाखों लड़कियां फिदा थीं। फैन्स के अलावा बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी विनोद खन्ना की दीवानी थी। उन्ही में से एक थीं सैफ अली खान की एक्स वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह। ये बात तब की है जब सन्यासी बन चुके विनोद खन्ना ओशो के आश्रम से वापस फिल्म इंडस्ट्री में लौटे थे।

पत्नी से हो गया था तलाक

फिल्म इंडस्ट्री में वापस आने के बाद विनोद खन्ना का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। तब विनोद खन्ना और अमृता सिंह जेपी दत्ता की फिल्म ‘बंटवारा’ की शूटिंग कर रहे थे। उस वक्त अमृता सिंह क्रिकेटर रवि शास्त्री को डेट कर रही थीं। रवि शास्त्री को चिढ़ाने के लिए अमृता सिंह विनोद खन्ना से फ़्लर्ट करती थी। लेकिन रवि शास्त्री को कोई फर्क नहीं पड़ता था उलटा वो तो कहते थे कि चाहकर भी अमृता विनोद खन्ना को इम्प्रेस नहीं कर पाएंगी। अमृता सिंह को ये बात बहुत चुभ गई थी और उन्होंने इसे एक चैलेंज की तरह लिया।

अमृता से 11 साल बड़े थे विनोद

अब क्या था अमृता सिंह कोई मौका नहीं छोडती थी विनोद खन्ना से फ़्लर्ट करने का। पहले तो विनोद खन्ना ने कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाया लेकिन अपने अकेलेपन के बीच विनोद खन्ना धीरे धीरे अमृता सिंह के करीब आने लगे। दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ने लगी। दोनों के अफेयर की खबरें बॉलीवुड के गलियारों में होने लगी। विनोद खन्ना अमृता सिंह से लगभग 11 साल बड़े थे, अमृता का रवि शास्त्री से ब्रेकअप हो गया और विनोद के साथ अमृता के अफेयर की चर्चा होने लगी।

ऐसे हुआ विनोद-अमृता का ब्रेकअप

इस रिश्ते की भनक अमृता सिंह की मम्मी रुखसाना सुल्तान को पड़ी। उनको रे रिश्ता नागवारा था। अमृता सिंह की मां दोनों के इस रिश्ते से खुश नहीं थी। विनोद खन्ना और अमृता सिंह का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए। बाद में अमृता सिंह ने अपने से 20 साल छोटे सैफ अली खान से शादी कर ली थी।

ब्लैडर कैंसर से हुई थी मौत

अपने ज़माने के सुपरस्टार रहे विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में 27 अप्रैल 2017 को कैंसर की वजह से मौत हो गई। अपने चार दशक लंबे बॉलीवुड करियर में विनोद खन्ना ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया। उनके निभाए हर किरदार आज भी हमारे दिलों में जिंदा है।

Web Title: Vinod khanna birth anniversary know unknown facts about bollywood actor

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे