अभिनेता विक्रांत मैसी के घर आया नन्हां मेहमान, पत्नी शीतल ठाकुर ने बेटे को जन्म दिया, कपल ने इंस्टाग्राम पर इसकी घोषणा की
By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: February 7, 2024 08:55 PM2024-02-07T20:55:01+5:302024-02-07T20:56:14+5:30
अभिनेता विक्रांत मैसी के घर एक नन्हां मेहमान आया है। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।
नई दिल्ली: '12वीं फेल' के अभिनेता विक्रांत मैसी के घर एक नन्हां मेहमान आया है। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 7 फरवरी को इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारे नोट के साथ इसकी घोषणा की। उन्होंने एक संयुक्त बयान में अपनी खुशी व्यक्त की।
इंस्टाग्राम पर विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने कहा कि हम अपने बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए खुशी और प्यार से फूल रहे हैं। विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने 2022 में शादी की थी। विक्रांत और शीतल अब एक बच्चे के माता-पिता हैं।
बता दें कि विक्रांत मैसी हाल ही में '12वीं फेल' में नजर आए थे। इस फिल्म ने न सिर्फ सफलता हासिल की बल्कि अभिनय के लिए विक्रांत मैसी को भी खूब सराहना मिली। फरवरी 2022 में शादी करने से पहले विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर कुछ समय से डेटिंग कर रहे थे। शादी के बाद अपने जीवन के बारे में बात करते हुए विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में कहा था कि मेरी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी रही है।
उन्होंने कहा था, "मैं बहुत कुछ अलग महसूस करता हूं लेकिन मैंने अपने सबसे अच्छे दोस्त से शादी की और मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं मांग सकता था। मुझे एक नया घर मिला, और वह भी एक आशीर्वाद रहा। इसलिए जीवन अच्छा है और भगवान बहुत दयालु हैं। काम के लिहाज से , यह भी बहुत अच्छा साल रहा। मैं जिस तरह का काम कर रहा हूं और जो मैंने किया है, उससे मैं वास्तव में खुश हूं।"