'लाइगर' के डिजास्टर साबित होने के बाद विजय देवरकोंडा को हुआ भारी नुकसान, बंद किया गया आगामी प्रोजेक्ट

By अनिल शर्मा | Published: September 6, 2022 09:12 AM2022-09-06T09:12:48+5:302022-09-06T09:26:01+5:30

 फिल्म की विफलता के बाद एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी अगली फिल्म जन गण मन रोक दी गई है। इस फिल्म को भी पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया जाना था।

Vijay Deverakonda next Jana Gana Mana shelved following Liger’s box office failure | 'लाइगर' के डिजास्टर साबित होने के बाद विजय देवरकोंडा को हुआ भारी नुकसान, बंद किया गया आगामी प्रोजेक्ट

'लाइगर' के डिजास्टर साबित होने के बाद विजय देवरकोंडा को हुआ भारी नुकसान, बंद किया गया आगामी प्रोजेक्ट

Highlightsपुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित विजय की लाइगर को काफी उम्मीदों के बीच रिलीज किया गया था।हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डूब गई।फिल्म के असफल होने के बाद निर्देशक पुरी दोनों ने विजय की जन गण मन को बंद करने का फैसला किया है।

मुंबईः विजय देवरकोंडा की हालिया रिलीज लाइगर बॉक्स ऑफिस पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। लाइगर देवरकोंडा की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई। फिल्म की विफलता के बाद एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी अगली फिल्म जन गण मन रोक दी गई है। इस फिल्म को भी पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित किया जाना था। विजय के एक करीबी सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स से पुष्टि की है कि इस परियोजना को वास्तव में डिब्बाबंद कर दिया गया है।

पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित विजय की लाइगर को काफी उम्मीदों के बीच रिलीज किया गया था। विजय को भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। वह आश्वस्त थे कि फिल्म चलेगी। यही कारण था कि बॉयकॉट ट्रेंड के बीच भी उन्होंने कहा था कि देखते हैं कौन रोकेगा। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डूब गई।

व्यापार सूत्रों के अनुसार, फिल्म ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में पूरे भारत में महज 35 करोड़ का ही कारोबार किया। फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। इससे पहले ही  यह घोषणा की गई थी कि विजय देवरकोंडा और पुरी एक अन्य प्रोजेक्ट पर साथ काम करेंगे, जिसका नाम जन गण मन है। यह भी घोषणा की गई थी कि फिल्म अगस्त 2023 में रिलीज होगी। हालांकि, विजय और पुरी दोनों ने लाइगर की विफलता के बाद जन गण मन को बंद करने का फैसला किया है।

Web Title: Vijay Deverakonda next Jana Gana Mana shelved following Liger’s box office failure

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे