रश्मिका मंदाना संग शादी की अफवाहों पर विजय देवरकोंडा ने लगाया विराम, ट्वीट कर फैंस को बताया सच

By मनाली रस्तोगी | Published: February 22, 2022 01:58 PM2022-02-22T13:58:52+5:302022-02-22T14:00:48+5:30

रश्मिका मंदाना के साथ अपनी शादी को लेकर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है, जो अब फैंस के बीच काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Vijay Deverakonda dismisses wedding rumours with Rashmika Mandanna says as usual nonsense | रश्मिका मंदाना संग शादी की अफवाहों पर विजय देवरकोंडा ने लगाया विराम, ट्वीट कर फैंस को बताया सच

रश्मिका मंदाना संग शादी की अफवाहों पर विजय देवरकोंडा ने लगाया विराम, ट्वीट कर फैंस को बताया सच

Highlightsरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सितारों में गिना जाता है। रश्मिका मंदाना के साथ अपनी शादी को लेकर साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने चुप्पी तोड़ी है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों का नाम साउथ फिल्म इंडस्ट्री के टॉप सितारों में गिना जाता है। रश्मिका और विजय की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। यही नहीं, दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस के बीच हिट है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की क्यूट ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर हाल-फिलहाल में फैंस कयास लगाने लगे थे कि दोनों जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। मगर एक्टर ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को एक ट्वीट किया।

हालांकि, यह ट्वीट बिना किसी का नाम लिए किया गया है। रश्मिका के साथ अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ते हुए विजय ने ट्वीट में लिखा कि ये बकवास है जैसा कि हमेशा होता आया आया है। पहले कई बार दोनों के अफेयर की खबरें सामने आ चुकी हैं। मगर इस बार एक्टर द्वारा जो ट्वीट किया गया है उसमें किसी नाम नहीं लिखा गया है, लेकिन उनके इस ट्वीट को शादी की अफवाहों को रोकने के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, एक्टर का ये ट्वीट फैंस के बीच वायरल हो चुका है। 

बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एकसाथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम दोनों की सुपरहिट फिल्में हैं। फिलहाल, दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय जल्द ही एक्शन थ्रिलर ‘लाइगर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे भी हैं। वहीं, रश्मिका की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म 'पुष्पा' में देखा गया है। इस फिल्म को लेकर वो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Web Title: Vijay Deverakonda dismisses wedding rumours with Rashmika Mandanna says as usual nonsense

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे