लाइव न्यूज़ :

पत्नी कैटरीना कैफ को विक्की कौशल ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, देखें तस्वीरें

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 16, 2024 14:05 IST

वैसे तो विक्की और कैटरीना अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं लेकिन समय-समय पर वे हमें अपनी फैरीटेल की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं।बॉलीवुड एक्टर और उनके पति विक्की कौशल ने बेहद खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। कैटरीना के जन्मदिन के मौके पर विक्की ने खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्टर और उनके पति विक्की कौशल ने बेहद खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वैसे तो विक्की और कैटरीना अपनी निजी जिंदगी को निजी रखना पसंद करते हैं लेकिन समय-समय पर वे हमें अपनी फैरीटेल की झलक सोशल मीडिया पर दिखाते रहते हैं।

कैटरीना के जन्मदिन के मौके पर विक्की ने पत्नी के साथ अपने खास और अनदेखे पलों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में वे एक-दूसरे को पकड़े हुए हैं और प्यार में पागल दिख रहे हैं। फिर उनकी शादी के रिसेप्शन में हाथ पकड़े हुए उनकी एक तस्वीर आती है, उसके बाद उनकी गृह प्रवेश पूजा में प्रार्थना करते हुए एक तस्वीर आती है।

इन शानदार तस्वीरों के साथ विक्की ने कैप्शन में लिखा, "तुम्हारे साथ यादें बनाना मेरे जीवन का सबसे पसंदीदा हिस्सा है। जन्मदिन मुबारक हो।" फिलहाल, विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म बैड न्यूज है। ये फिल्म हेट्रोपैटरनल सुपरफेकंडेशन के इर्द-गिर्द घूमती है। 

फिल्म में एमी विर्क, तृप्ति डिमरी और नेहा धूपिया भी हैं। आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म आनंद, हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा सह-निर्मित है। यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स के घर गूंजी किलकारियां, कपल्स ने पेरेंटहुड किया एन्जॉय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस