लाइव न्यूज़ :

विक्की कौशल ने अपनी इस नई धमाकेदार फिल्म के लिए घटाया 13 किलो वजन, तस्वीरों में दिखा एक अलग ही अंदाज

By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 22, 2019 19:51 IST

इस फिल्म में विकी कौशल शहीद-ए-आज़म उधम सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। आने वाले समय में विक्की की दो फिल्में रिलीज होंगी, पहली फिल्म है 'भूत' और दूसरी फिल्म है 'सरदार उधम सिंह'।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म 'सरदार उधम सिंह' 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी।यह फिल्म क्रांतिकारी उधम सिंह के जीवन पर आधारित है।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वे एकदम दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। विकी का ये ट्रांसफॉर्म उनकी आने वाली फिल्म 'सरदार उधम सिंह' के लिए है, जिसके लिए उन्होंने 13 किलो वजन घटाया है। इस फिल्म में विकी शहीद-ए-आज़म उधम सिंह की भूमिका में नजर आएंगे। आने वाले समय में विक्की की दो फिल्में रिलीज होंगी, पहली फिल्म है 'भूत' और दूसरी फिल्म है 'सरदार उधम सिंह'। फिल्म सरदार उधम सिंह 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज होगी।

विकी की ये है खासियत

विकी कौशल फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम के बलबूते पर जाने जाते हैं। वे फिल्मों में अपने किरदार को बखूबी तरीके से पेश करते हैं। अब विकी धीरे-धीरे अपने लुक को ट्रांसफॉर्म करने की भी कोशिश करने लगे हैं ताकि फिल्म के किरदार में और जान डाल सकें। जिस फिल्म के लिए विकी ने अपना लुक चेंज किया है वह क्रांतिकारी उधम सिंह के जीवन पर आधारित है। मार्च में विकी ने इस फिल्म की घोषणा की थी जब मेकर्स ने फिल्म के लिए उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया था।फिल्म में शहादत का बदला लेंगे विकी

फिल्म सरदार उधम सिंह शूजित सरकार के डायरेक्शन में बन रही है। इस फिल्म में विकी लीड रोल में नजर आएंगे। आपको जलियांवाला बाग की घटना के बारे में तो पता ही होगा। जिसमें जनरल डायर ने सैकड़ों मासूमों पर बेरहमी से गोलियां चलवाई थी। यह फिल्म इसी घटना के उर्द-गिर्द है। सरदार उधम सिंह ने कैसे जलियांवाला बाग में शहीद हुए लोगों की शहादत का बदला लिया था, इस दृश्य को आप इस फिल्म में देख पाएंगे।

टॅग्स :विक्की कौशलबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिपफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!