'राजी' के बाद एक फिर विक्की कौशल ने मेघना गुलजार से मिलाया हाथ, जबरदस्त फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 27, 2019 11:31 AM2019-06-27T11:31:38+5:302019-06-27T11:31:38+5:30
विक्की कौशल इस फिल्म में फील्ड मार्शल सैम के किरदार में दिखने वाले है। फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में रिलीज हुआ है।
बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल एक बार फिर से मेघना गुलजार के साथ काम करने को तैयार हैं। इस फिल्म में एक बार फिर से विक्की एक नए रोल में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म का फर्स्ट लुक मेकर्स ने पेश कर दिया है। इस फर्स्ट लुक में विक्की को पहचानना बेहद मुश्किल हो रहा है। इस पोस्टर में विक्की कौशल एक आर्मी ऑफीसर के रोल में नजर आ रहे हैं।
ये फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेरशॉ के जीवन पर आधारित होगी।विक्की फिल्म में देश के आर्मी ऑफीसर के रोल में नजर आएंगे। सैम मानेकशॉ के नेतृत्व में 1971 में भारत-पाकिस्तान में पाक को भारत के हाथों मात खानी पड़ी थी। इस युद्ध के खत्न होने के बाद पाक को पूरी दुनिया के सामने भारत के आगे आत्मसमर्पण करना पड़ा था।
विक्की के करियर की ये अहम फिल्म कही जा सकती है। मेघना गुलजार इस फिल्म को बना रही हैं। इससे पहले वह विक्की के साथ राजी फिल्म में काम कर चुकी हैं। वहीं, विक्की कौशल ने हाल ही में शूजित सरकार से हाथ मिलाया है।