रामायण को लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया ट्वीट, कहा- हरि अनंत हरि कथा अनंता

By अमित कुमार | Published: May 4, 2020 08:46 PM2020-05-04T20:46:47+5:302020-05-04T20:46:47+5:30

रामायण के 16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को 7 करोड़ से अधिक दर्शक मिले थे। इस एपिसोड ने एक नया रिकॉर्ड बनाने का काम किया।

Vice President M Venkaiah Naidu after Ramayan re-run on Doordarshan creates world record | रामायण को लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया ट्वीट, कहा- हरि अनंत हरि कथा अनंता

(फोटो सोर्स- ट्विटर)

Highlights'रामायण' को लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। 'रामायण' और 'महाभारत' की बदौलत टीआरपी के मामले में भी दूरदर्शन काफी आगे निकल गया।

देश में चल रहे लॉकडाउन में लोगों के मनोरंजन के लिए सरकार ने रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण शुरू कर दिया था। जिसके बाद से ही रामायण को लेकर चारों ओर बज्ज रहा। रामायण के किरदारों को आज के यंगस्टर्स ने भी खूब पसंद किया। 'उत्तर रामायण' से पहले 'रामायण' का प्रसारण किया गया था। 33 साल बाद दोबारा प्रसारण होने के बावजूद इस शो ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए।

अब 'रामायण' को लेकर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर लिखा- ''भारतीय महाकाव्यों पर आधारित अस्सी के दशक के लोकप्रिय धारावाहिकों का दूरदर्शन द्वारा पुनः प्रसारण स्वागत योग्य व सराहनीय पहल है। नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और लोक परम्परा से परिचित कराने में दूरदर्शन के इन प्रयासों का अभिनन्दन करता हूं।''

उन्होंने आगे लिखा- ''ओल्ड इज गोल्ड। हरि अनंत, हरि कथा अनंता। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दूरदर्शन द्वारा फिर से प्रसारित की गई रामायण ने लोकप्रियता में विश्व रिकॉर्ड कायम किया है, और यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया है। #रामायण।''

'रामायण' और 'महाभारत' की बदौलत टीआरपी के मामले में भी दूरदर्शन काफी आगे निकल गया। शो के दोबारा शुरू होने के साथ ही इसमें काम करने वाले कलाकारों को लेकर भी कई तरह की बाते सामने आने लगी। कई ऐसे पुराने किस्से लोगों के सामने आए जिससे वह आज तक अंजान थे।

Web Title: Vice President M Venkaiah Naidu after Ramayan re-run on Doordarshan creates world record

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे