Veere Di Wedding Album Review: 'वीरे दी वेडिंग' के थीम को निखारते हैं एल्बम के गाने, सबका अलग फ्लेवर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 28, 2018 14:34 IST2018-05-28T14:25:47+5:302018-05-28T14:34:40+5:30

वीरे दी वेडिंग का म्यूजिक एल्बम रिलीज हो चुका है। 30 मिनट 22 सेकेंड के इस एल्बम में कुल आठ गाने हैं। एल्बम बहुत उम्दा ना होते हुए भी फिल्म के थीम के अनुकूल है।

Veere Di Wedding music album review in Hindi: Punjabi track varieties | Veere Di Wedding Album Review: 'वीरे दी वेडिंग' के थीम को निखारते हैं एल्बम के गाने, सबका अलग फ्लेवर

Veere Di Wedding Music Album Review in Hindi| Veere Di Wedding Movie| वीरे दी वेडिंग

संगीतकार- शाश्वत सचदेव, विशाल मेहरा, करन और व्हाइट नॉइज।
गायक- शाश्वत सचदेव, सुनिधि चौहान, नेहा कक्कड़, विशाल मिश्रा, अरिजीत सिंह, बादशाह और अन्य।
निर्देशक- शशांक घोष
अवधि- 30 मिनट 22 सेकेंड (8 गाने)
रेटिंग- 3/5 स्टार

आपने 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर तो देख ही लिया होगा। फिल्म की झलकियां देखकर अंदाजा लग जाता है कि बॉलीवुड के घिसे-पिटे ढर्रे से इतर कुछ नया प्रयोग है। निर्देशक शशांक घोष ने फिल्म की कहानी को एक अलग ट्रीटमेंट दिया है। इसलिए अगर फिल्म का संगीत कमजोर हो जाता तो शायद बात नहीं बनती। वीरे दी वेडिंग का म्यूजिक एल्बम रिलीज हो चुका है। 30 मिनट 22 सेकेंड के इस एल्बम में कुल आठ गाने हैं। एल्बम बहुत उम्दा ना होते हुए भी फिल्म के थीम के अनुकूल है। सभी गाने एक दूसरे से अलग और पंजाबी गानों की वैरायटी को पेश करते हैं।

'वीरे दी वेडिंग' के चार गानों का म्यूजिक शाश्वत सचदेव ने दिया है। दो गाने विशाल मिश्रा ने और एक-एक गाना करन और व्हाइट नॉइज ने कंपोज किए हैं। 'वीरे दी वेडिंग' चार मस्तीखोर फीमेल दोस्तों की कहानी है जिसमें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

एल्बम का पहला गाना 'पप्पी ले लूं' को सुनिधि चौहान ने गाया है। उन्होंने अपने स्टाइल में मस्ती की है। शाश्वत सचदेव का संगीत झूमने पर मजबूर करता है। इस गीत को लिखा है शैलेंदर सिंह सोढी (शैली) ने। हालाकि गाना इतना प्रभाव भी नहीं छोड़ पाता कि जुबान पर चढ़ जाए। यह भी पढ़ेंः- सोनम, करीना की 'वीरे दी वेडिंग' को मिला 'एडल्ट' सर्टिफिकेट, नहीं देख सकेंगे फैमिली के संग

'भांगड़ा ता सजदा' (नो वन गिव्स अ डैम) एक खालिस पंजाबी गाना है। इसे नेहा कक्कड़, रोमी, सूर्या रघुनाथन और शाश्वत ने गाया है। इस गाने का मुखड़ा याद रह जाता है। गाने में एनर्जी है। नेहा की आवाज में मस्ती है। इस गाने के बोल लिखे हैं गौरव सोलंकी ने। गाने जैसे-जैसे आगे बढ़ता है इसकी बीट भी बढ़ती जाती है। इसलिए ये एक अच्छा डांस नंबर है जो आने वाले दिनों में पार्टियों में बजता दिख सकता है।

'लाज शरम' गाना फिल्म के मूड को बिल्कुल सूट करता है। इस गाने का गीत और संगीत व्हाइट नॉइज ने दिया है। गाने के बीच में रैप भी डाला गया है लेकिन यह गाने के पेस को कम नहीं करता। इस गाने की खूबसूरती को दिव्या कुमार और जसलीन रॉयल की आवाज ने बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ेंः ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर सोनम कपूर ने प्रमोशन के दौरान कही ये बात

विशाल मिश्रा के कंपोज किए गाने 'वीरे' में सिंगर्स का जमावड़ा है। इसे फिल्म का टाइटल ट्रैक भी कह सकते हैं। ये गाना विशाल की सॉफ्ट आवाज के साथ शुरू होता है। उसके बाद गाने को अदिति सिंह शर्मा, यूलिया वेंतूर, ध्वनि भानुशाली, निकिता आहुजा, पायल देव और शरवी यादव नई उंचाई पर पहुंचा देते हैं। इस गाने को सुनते हुए 'बिन तेरे' और 'आई हेट लव स्टोरीज' की याद आ जाती है। गाने के बोल लिखे हैं अवार्ड विनिंग गीतकार अन्विता दत्त ने। 

'बेस गिरा दे राजा' गाने में गीत, संगीत और आवाज शाश्वत सचदेव की है। इस फ्लेवर के गाने आपने बॉलीवुड में पहले भी सुने हुए हैं। गाने का सिर्फ मुखड़ा ही याद रह जाता है।

वीरे दी वेडिंग म्यूजिक एल्बम का अगला गाना अरिजीत सिंह का गाया 'आ जाओ ना' है। यह एक सॉफ्ट-सूदिंग गाना है। गाने की लिरिक्स राज शेखर ने लिखी है। पियानो की धुन गाने की लिरिक्स को निखारती है। आपको 'करीब-करीब सिंगल' फिल्म का 'जाने दे' सॉन्ग याद होगा। उसे भी राज शेखर ने लिखा था। सूदिंग म्यूजिक में उनके शब्द असर करते हैं। 'आ जाओ ना' उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाता। अरिजीत सिंह की आवाज में अजीब सा इफेक्ट डाल दिया गया है। 

एल्बम का अगला गाना 'डगमग-डगमग' एक फंकी ट्रैक है। इस गाने की लिरिक्स भी अनविता दत्त ने लिखे हैं। शब्द काफी रोचक हैं। विशाल मिश्रा के संगीत ने कंपोजिंग के साथ न्याय किया है। कार में बजने वाला गाना है। आप गाने के साथ-साथ गुनगुना सकते हैं।

एल्बम का आखिरी गाना बादशाह का 'तरीफां' है। रिलीज के साथ ही यह ट्रैक काफी पॉपुलर हो चुका है। इसे बार-बार सुनने का मन करता है। इसलिए बादशाह का रैप जुबान पर चढ़ जाता है। यहां सुने वीरे दी वेडिंग का पूरा एल्बम...

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

English summary :
Veere Di Wedding Music Album Review in Hindi: 'Veer The Wedding' is the story of four destitute friends, in which Kareena Kapoor, Sonam Kapoor, Swara Bhaskar and Shikha Talasania are playing the main role.


Web Title: Veere Di Wedding music album review in Hindi: Punjabi track varieties

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे