'वीरे दी वेडिंग' का नया गाना 'लाज शर्म' हुआ रिलीज़, देखें क्यों शादी से खुश नहीं हैं करीना

By स्वाति सिंह | Published: May 21, 2018 05:41 PM2018-05-21T17:41:11+5:302018-05-21T17:41:11+5:30

लाज शरम' गाने में करीना कपूर की शादी की शॉपिंग को दिखाया गया है जो वह अपनी फ्रेंड्स और फैमिली के साथ करती हैं। 

veere-di-wedding: laaj sharam, sonam kapoor, Kareena kapoor, swara bhasker | 'वीरे दी वेडिंग' का नया गाना 'लाज शर्म' हुआ रिलीज़, देखें क्यों शादी से खुश नहीं हैं करीना

'वीरे दी वेडिंग' का नया गाना 'लाज शर्म' हुआ रिलीज़, देखें क्यों शादी से खुश नहीं हैं करीना

मुंबई, 21 मई: फिल्म वीरे दी वेड‍िंग' चौथा गाना सोमवार को रिलीज़ हुआ है। इस गाने टाइटल 'लाज शरम' है। इसे सोशल मीडिया पर भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। गाने में करीना कपूर की शादी की शॉपिंग को दिखाया गया है जो वह अपनी फ्रेंड्स और फैमिली के साथ करती हैं। 

इससे पहले बुधवार ( 16 मई ) को 'वीरे दी वेडिंग' का टाइटल ट्रैक 'वीरे'  रिलीज हुआ था। इस वीडियो में लड़कियां एक साथ एंजॉय करती दिखी हैं। यह गाना विशाल मिश्रा, अदिति सिंह शर्मा, यूलिया वंतुर, ध्वनी भानुशाली, निकिता आहूजा द्वारा गाया गया है। 

इस फिल्म की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर किया गया है। इतना ही नहीं ट्रेलर देखकर पता लगा रहा है कि करीना पर आधारित पूरी कहानी है। सुमित व्यास फिल्म में करीना के अपोजिट दिखाए गए हैं। यह फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। आपको बता दें कि इस फिल्म से करीना कपूर खान तैमूर के जन्म के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। खास बात ये है कि एकता कपूर के अलावा सोनम की बहन प्रोडक्सन में अपना पहली बार हाथ अजमाने जा रही हैं।

Web Title: veere-di-wedding: laaj sharam, sonam kapoor, Kareena kapoor, swara bhasker

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे