बाबरी मस्जिद पर वीना मलिक का ट्वीट, हिन्दुस्तानी मुस्लमानों को लेकर कही ये बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 12, 2019 10:51 AM2019-11-12T10:51:24+5:302019-11-12T10:51:24+5:30

हाल ही में अयोध्या पर फैसला आया है। दिसके बाद पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ अलग से जमीन देने की बात कही।

Veena Malik's tweet on Babri Masjid | बाबरी मस्जिद पर वीना मलिक का ट्वीट, हिन्दुस्तानी मुस्लमानों को लेकर कही ये बात

बाबरी मस्जिद पर वीना मलिक का ट्वीट, हिन्दुस्तानी मुस्लमानों को लेकर कही ये बात

Highlightsवीना मलिक अक्सर ही अपने विवादित बयान के लिए जानी जाती हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं।

वीना मलिक अक्सर ही अपने विवादित बयान के लिए जानी जाती हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं। वीना अक्सर ट्वीट करके पीएम मोदी पर निशाना साधती रहती हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट नेअयोध्या विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को एतिहासिक फैसला सुनाया है। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की सुनवाई के बाद यह फैसला दिया।  विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। मुस्लिमों को मस्जिद के लिए अलग जमीन दी जाएगी। इस फैसले के बाद हर कोई इस पर प्रतिक्रिया दे रहा है। इस पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

हाल ही में अयोध्या पर फैसला आया है। दिसके बाद पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ अलग से जमीन देने की बात कही। वीना अपने विवादित बयानों के लिए भारत में जानी जाती हैं। वीना ने अब बाबरी मस्जिद के बारे में ट्वीट किया है।

वीना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बाबरी मस्जिद पर हालिया फैसले ने अधिनायकवादी शासन वाले भारत को उजागर किया। भारतीय मुसलमानों के साथ प्रार्थना। अल्लाह उन्हें सबर और इस्तिक़ामात दे #BabriMasjid।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वीना ने भारत के किसी मुद्दे पर राय व्यक्त की हो। वह आए दिन भारत के मुद्दों पर अपनी तीखी टिप्पणी रखती रहती हैं। इस बार के उनके बयान के बाद यूजर्स ने उनको आड़े हाथों भी लिया है।

राम मंदिर निर्माण के लिए सु्प्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया है। साथ ही चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच जजों की बेंच ने यह फैसला सर्वसम्मति से दिया है। अयोध्या फैसले के आने से पहले देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश समेत कई जगहों पर स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। कई जगहों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं पीएम मोदी की ओर से सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Web Title: Veena Malik's tweet on Babri Masjid

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे