वीना मलिक का नया गाना 'दुश्मन-ए वतन तू जरा हो जा होशियार' रिलीज, लोग बोले-तुम गाने ही बनाते रहना, वो चांद पर हो आए

By मेघना वर्मा | Published: September 6, 2019 06:14 PM2019-09-06T18:14:22+5:302019-09-06T18:14:22+5:30

वीना मलिक ने 'बिग बॉस' के घर में एंट्री ली थी। उसी से इंडिया में उन्हें पहचान मिली। सिर्फ यही नहीं उनका नाम 'मर्डर' फेम एक्टर अस्मित पटेल से भी जोड़ा गया था।

Veena Malik song Aye Dushman e Watan release indian user troll her | वीना मलिक का नया गाना 'दुश्मन-ए वतन तू जरा हो जा होशियार' रिलीज, लोग बोले-तुम गाने ही बनाते रहना, वो चांद पर हो आए

वीना मलिक का नया गाना 'दुश्मन-ए वतन तू जरा हो जा होशियार' रिलीज, लोग बोले-तुम गाने ही बनाते रहना, वो चांद पर हो आए

Highlightsपाकिस्तान एक्ट्रेस वीना मलिक अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं।हाल ही में उन्होंने कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भी अपनी बात रखी थी।

वीना मलिक अक्सर ही अपनी विवादित टिप्पणियों के लिए जानी जाती हैं। कभी वो कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटाए जाने पर बोलती हैं तो कभी नरेन्द्र मोदी सरकार को हिटलर से कम्पेयर करती हैं। अभी हाल ही में एक बार फिर से वीना मलिक चर्चा में हैं। वीना मलिक ने नया गाना रिलीज किया है। जिसका टाइटल ही है ऐ दुश्मन-ए वतन तू जरा हो जा होशियार...। इसके रिलीज होने के बाद से ही लगातार इस पर रिएक्शन  आ रहे हैं।

वीना मलिक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो लिंक शेयर किया है। जो वीना मलिक के नए गाने का लिंक है। इस गाने में पाकिस्तान के सेना को समर्पित किया गया है। इस गाने की लाइने ऐ दुश्मने वतन तू जरा हो जा होशियार...मैदानं में आ गया है मेरा लश्करे जरात...। इस पूरे गाने में वीना मलिक सफेद कलर के आउट फिट में दिख रही हैं वहीं वीडियो में पाकिस्तान सेना के वीडियो क्लिप्स को दिखाया गया है।

हलांकि पूरे गाने में कहीं भी भारत का जिक्र नहीं किया गया है मगर भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते को देखते हुए लोग कयास लगा रहे हैं कि इस गाने को भी भारत के लिए लिखा गया है। इसी वजह से वीना के इस गाने पर भी इंडियन यूजर्स उनको लताड़ लगा रहे हैं। संजय गंभीर नाम के एक यूजर ने लिखा, तुम गाने ही बनाते रह जाना, ये चांद पर हो आएंगे निक्कमों...वहीं कई यूजर्स उनके इस गाने में उनकी एक्टिंग को वाहियात बता रहे हैं। 

हाल ही में वीना मलिक ने मोदी सरकार की तुलना हिटलर से की है और कश्मीर के लिए लोगों को आवाज उठाने के लिए कहा है। वीना मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अगर आज पूरी दुनिया कश्मीर में नाजी और जातिवाद मोदी सरकार के खिलाफ नहीं खड़ी हुई तो अंत में दुनिया के साथ वही होगा जो तब हुआ था जब हिटलर के खिलाफ पूरी दुनिया नहीं खड़ी हुई थी।' वीना मलिक का ये ट्वीट चंद घंटों में सोशल मीडिया पर फैल गया। लोगों ने ना सिर्फ इस पर कमेंट किया बल्कि वीना मलिक की क्लास भी लगा दी।

एक यूजर ने लिखा, इस बात का ये मतलब है कि दुनिया का कोई भी आदमी आपके साथ नहीं खड़ा है और आप सभी डिप्रेस लग रहे हैं, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा अगर आज पूरी दुनिया आतंकवाद के खिलाफ नहीं खड़ी हुई जिसे पाकिस्तान सपोर्ट कर रहा है तो इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर पड़ेगा। एक यूजर ने लिखा मैडम पहले खुद तो अपना घर संभाल लीजिए फिर कश्मीर-कश्मीर चिल्लाएं। 

Web Title: Veena Malik song Aye Dushman e Watan release indian user troll her

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे