शादी से पहले नताशा दलाल का टूटेगा दिल, वेडिंग प्लान को लेकर वरुण धवन के माता-पिता हुए खिलाफ!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 14, 2019 01:02 PM2019-03-14T13:02:18+5:302019-03-14T13:02:18+5:30
वरुण धवन और नताशा दलाल अब अपने रिश्ते को शादी के मोड़ पर लाना चाहते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
प्रियंका-निक और दीपिका और रणवीर सिंह की शादी के अब इस लिस्ट में जिस में वरुण धवन का नाम भी शामिल हो गया है। वरुण एक लंबे समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं।
वरुण धवन और नताशा दलाल अब अपने रिश्ते को शादी के मोड़ पर लाना चाहते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वरुण इसी साल दिसंबर में नताशा के साथ शादी कर लेंगे और इसकी तैयारी भी शुरू हो गई हैं।
वरुण 2019 में नताशा से शादी करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में आकाश अंबानी के यहां वरुण के माता-पिता के साथ नताशा पहुंची थीं, जिससे साफ हो गया था कि अब उन्होंने नाताशा को बहू मान लिया है।
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार वरुण के माता करुणा धवन और डेविड धवन उनकी डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं चाहते हैं। वह चाहते हैं कि दोनों की शादी भारत में ही संपन्न हो ताकि शादी में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हो। शादी के लिए देश छोड़कर विदेश जाना उनको ठीक नहीं लग रहा है।
ऐसे में ये खबर नताशा के लिए धक्का देने वाली हो सकती है। नताशा दलाल अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित है। जबकि वह भी चाहती हैं कि उनकी शादी भी यादगार हो। खबर के अनुसार नताशा ने शादी के लिए मालदीव को चुना है। अब नताशा की डेस्टिनेशन वेडिंग की ख्वाहिश अधूरी रह सकती है।
हाल ही में नताशा लंदन पहुंची थीं, जहां अपनी आगामी फिल्म डांस 3डी की शूटिंग कर रहे थे , जिसके बाद कहा गया था कि यहां नताशा अपनी शादी की तैयारियों के लिए ही गई थीं। वरुण जल्द फिल्म कलंक में दिखाई देंगे। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म इस साल 17 अप्रैल को रिलीज होगी।