Mr Lele first look: डायरेक्टर शशांक खेतान के तीसरी फिल्म करेंगे वरुण धवन, आलिया भट्ट के नाम पर सस्पेंस बरकरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 13, 2020 01:37 PM2020-01-13T13:37:52+5:302020-01-13T13:37:52+5:30

Mr Lele first look: वरुण धवन और आलिया भट्ट ने दुल्हनिया सीरीज की शुरू की और दो फिल्मों में एक साथ मुख्य भूमिका में काम किया था।

Varun Dhawan's next film 'Mr. Lele' is coming, know when will be released | Mr Lele first look: डायरेक्टर शशांक खेतान के तीसरी फिल्म करेंगे वरुण धवन, आलिया भट्ट के नाम पर सस्पेंस बरकरार

'मिस्टर लेले' फिल्म 2021 में रिलीज होगी.

Highlightsवरुण धवन इस वक्त अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की रिलीज में व्यस्त है।शशांक खेतान ने  2018 में आई फिल्म धड़क का भी निर्देशन किया था। 

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी अगली  फिल्म की घोषणा सोमवार (13जनवरी) को कर दी है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस मूवी का नाम 'मिस्टर लेले' है। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान करेंगे। फिल्म में  मुख्य भूमिका में सुपर स्टार और सबके चहते वरुण धवन  होंगे। यह फिल्म अगले साल 2021 में रिलीज होगी। आपको बता दें कि शशांक और वरुण 2014 में आईं फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और बद्री नाथ की दुल्हनिया (2017) में एक साथ काम कर चुके हैं। 

धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, ' हम्प्टीऔर बद्री तो अपनी दुल्हनिया ढूंढ चुके हैं और उनका सुखद अंत भी हो गया। अब एक और कहानी के साथ मजे करने का समय आ गया है लेकिन यह हीरो अपनी दुल्हनिया की खोज में नहीं है। यह हमारे लिए तीसरी बार सौभाग्य की बात है कि वरुण धवन और शशांक खेतान दोबारा एक साथ आ रहे हैं। बने रहो हमारे साथ और थोड़ा मजा 'लेले'। शशांक खेतान ने  2018 में आई फिल्म धड़क का भी निर्देशन किया था। 

इसके अलावा वरुण धवन ने भी 'Mr.लेले' फिल्म का पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, 'MR लेले, मजा लेले.....मिस्टर लेले बिना रुके एंटरटेंमेंट करने के लिए आ रहा है।' वरुण धवन इस वक्त अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' की रिलीज में व्यस्त है।

बता दें कि वरुण धवन और आलिया भट्ट ने दुल्हनिया सीरीज की शुरू की और दो फिल्मों में एक साथ मुख्य भूमिका में काम किया था। इसी के साथ आलिया के फैंस कयास लगा रहे हैं कि वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'मिस्टर लेले' में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आ सकती है। हालांकि धर्मा प्रोक्डशन ने अभी घोषणा नहीं की है कि 'मिस्टर लेले' फिल्म में किस एक्ट्रेस को मुख्य किरदार में लिया जाएगा। इसकी घोषणा का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 

Read in English

Web Title: Varun Dhawan's next film 'Mr. Lele' is coming, know when will be released

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे