वरुण धवन-नताशा दलाल का गुपचुप तरीके से हो गया है रोका!, जानें खबर की पूरी सच्चाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 13, 2020 03:43 PM2020-02-13T15:43:19+5:302020-02-13T15:43:19+5:30

वरुण धवन और नताशा की शादी के चर्चे बीते कई दिनो से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

varun dhawan just completed his roka ceremony with girlfriend natasha dalal | वरुण धवन-नताशा दलाल का गुपचुप तरीके से हो गया है रोका!, जानें खबर की पूरी सच्चाई

वरुण धवन-नताशा दलाल का गुपचुप तरीके से हो गया है रोका!, जानें खबर की पूरी सच्चाई

Highlightsएक्टर वरुण धवन और उनकी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के शादी की चर्चा हमेशा ही सुर्खियों में रहती है इंडस्ट्री का यह कपल ज्यादातर साथ भी दिखाई देते हैं फिर चाहे वो अवॉर्ड्स नाइट हो या वेडिंग फंक्शन

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर वरुण धवन और उनकी लॉग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के शादी की चर्चा हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। इंडस्ट्री का यह कपल ज्यादातर साथ भी दिखाई देते हैं फिर चाहे वो अवॉर्ड्स नाइट हो या वेडिंग फंक्शन। वहीं अब खबर है कि हमेशा साथ रहने वाले इस कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। 

वरुण धवन और नताशा की शादी के चर्चे बीते कई दिनो से सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों इस साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि दोनों के परिवार की तरफ से इसको लेकर अभी  तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अब दोनों की सगाई की बात सामने आई है।

अब दोनों के सात फेरों में बंधने की प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल खबरें आ रही हैं कि नताशा और वरुण का रोका हो गया है, इस खबर से फैंस के बीत खुशी की लहर दौड़ गई है। लेकिन आपको बता दें कि ये खबर झूठी है। वरुण धवन (Varun Dhawan) ने खुद इन खबरों को झूठ बताया है और कहा है कि उनका और नताशा दलाल (Natasha Dalal) का रोका नहीं हुआ है।

दरअसल वरुण के द्वारा बताया गया है कि दोस्तों आप अपने दिमाग में ख्याली पुलाव पकाएं उससे पहले मैं आपको बता दूं कि यह एक बर्थ-डे पार्टी थी। इंटरनेट पर गलत खबरें छा रही हैं, इसलिए सोचा कि मैं आपको सही बात खुद बता दूं। ऐसे में सच जानकर एक बार फिर से फैंस को निराशा ही हाथ लगने वाली है।

वहीं कुछ दिनों पहले डेविड धवन कह चुके गैं कि दोनों की शादी काफी धूमधाम से होगी और इसके बारे में सबको बताया भी जाएगा। अब ये शादी कब होगी इस पर सभी की नजर है। वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वरुण फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी रिलीज हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन के साथ श्रद्धा कपूर भी दिखाई दी हैं।
 

Web Title: varun dhawan just completed his roka ceremony with girlfriend natasha dalal

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे