कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं 'छम्मा गर्ल' उर्मिला मातोंडकर, मुंबई की इस सीट से उतरेंगीं मैदान में!

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 26, 2019 10:16 AM2019-03-26T10:16:55+5:302019-03-26T10:24:43+5:30

बॉलीवुड की छम्मा छम्मा गर्ल उर्मिला मातोंडकर का नाम इन दिनों चर्चा में हैं। खबर है कि उर्मिला लोकसभा चुनाव में लड़ सकती हैं।

urmila matondkar loksabha election 2019 | कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं 'छम्मा गर्ल' उर्मिला मातोंडकर, मुंबई की इस सीट से उतरेंगीं मैदान में!

कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं 'छम्मा गर्ल' उर्मिला मातोंडकर, मुंबई की इस सीट से उतरेंगीं मैदान में!

लोकसभा चुनाव इस साल अप्रैल और मई में होने जा रहे हैं। चुनाव 7 चरणों में होने जा रहे हैं। वोटों की गिनती 23 मई को  होगी।  ऐसे में चुनाव से पहले कई सितारों के मैदान में उतरने के नाम सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में अब जिसका नाम जुड़ा है वह हैं छम्मा छम्मा गर्ल उर्मिला मातोंड़कर। 

खबर के अनुसार एक्ट्रेस  कांग्रेस से उत्तर मुंबई की सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। वह जल्द कांग्रेस में शमिल हो कर मैदान में उतरेंगी। कांग्रेस के द्वारा उर्मिला से संपर्क करने के बाद एक्ट्रेस ने भी मैदान में उतरने का लगभग पूरा मन बना लिया है।


वहीं, उत्तर मुंबई की सीट से पहले शिल्पा शिंदे और आसावरी जोशी का नाम चर्चा में था। लेकिन लगता है कांग्रेस उर्मिला के साथ जाएगी। जहां तक बीजेपी की बात है तो इस सीट से उसके उम्मीदवार हैं गोपाल शेट्टी। हांलाकि उर्मिला के चुनाव लड़ने और कांग्रेस में शामिल होने पर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

सपना पर सवाल

हाल ही में खबरें आई थीं कि सपना चौधरी ने भी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। जिसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर आई थीं, लेकिन बाद में सपना ने कहा था कि वह पार्टी में शामिल नहीं हुई हैं। ये फोटो उनकी पुरानी हैं।

Web Title: urmila matondkar loksabha election 2019