धोखाधड़ी के मामले में विवादों में घिरी सोनाक्षी सिन्हा, बयान लेने घर पहुंची यूपी पुलिस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 12, 2019 08:57 AM2019-07-12T08:57:21+5:302019-07-12T08:57:21+5:30

सोनाक्षी पर आरोप है कि एक्ट्रेस को ईवेंट के लिए 24 लाख की रकम दी गई थी फिर भी एक्ट्रेस वहां नहीं पहुंची थी।

UP police visit Sonakshi Sinha’s house in alleged cheating case | धोखाधड़ी के मामले में विवादों में घिरी सोनाक्षी सिन्हा, बयान लेने घर पहुंची यूपी पुलिस

धोखाधड़ी के मामले में विवादों में घिरी सोनाक्षी सिन्हा, बयान लेने घर पहुंची यूपी पुलिस

Highlightsएक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। इस मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने 13 सिंतबर 2018 को एक स्टेज शो में परफार्म करना था। सोनाक्षी पर आरोप है कि एक्ट्रेस को ईवेंट के लिए 24 लाख की रकम दी गई थी फिर भी एक्ट्रेस वहां नहीं पहुंची थी। 

जिसके बाद इस मामले में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। मुरादाबाद पुलिस अब हाल ही में इस मामले में सोनाक्षी का बयान लेने मुंबई पहुंची थी। धोखाधड़ी के मामले में पुलिस सोनाक्षी का बयान ने लेने उनके जुहू स्थिति घर पहुंची थी।

 इस मामले में जुहू पुलिस की भी मदद ली गई है। खबर के अनुसार जब पुलिस सोनाक्षी के घर पहुंची तो वह घर पर नहीं थीं। ऐसे में पुलिस की टीम एक बार फिर से सोनाक्षी से इस मामले में मिलने जा सकती है। वहीं, इस प्रकरण पर सोनाक्षी के मैनेजर का कहना बै कि एक्ट्रेस के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। 


ये सब उनकी छवि को खराब करना का तरीका है। सोनाक्षी के काम की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस कलंक फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में सोनाक्षी के काम को सराहा भी गया था। अब एक्ट्रेस जल्द खनदानी शफाखाना में आने वाली हैं। सोनाक्षी इसी फिल्म के प्रमोशन में भी इन दिनों बिजी चल रही हैं। 

Web Title: UP police visit Sonakshi Sinha’s house in alleged cheating case

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे